ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

न्यू जर्सी डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा — 9 साल बाद भारतीय नागरिक पर आरोप, लैपटॉप से मिला DNA मैच

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 19, 2025

आंध्र प्रदेश की रहने वाली शशिकला नर्रा और उनके 6 वर्षीय बेटे अनीश की न्यू जर्सी स्थित उनके अपार्टमेंट में 2017 में हुई निर्मम हत्या के नौ साल बाद अमेरिकी जांच एजेंसियों ने आखिरकार एक बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी अभियोजकों ने नजीर हमीद, जो पीड़िता के पति के सहकर्मी थे, पर हत्या और गंभीर अपराधों के आरोप लगाए हैं। यह भी सामने आया है कि हत्या के तुरंत बाद हमीद भारत भाग गया था और तब से यहीं रह रहा है।

लैपटॉप से मिले DNA ने खोला राज

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुछ महीनों पहले जांचकर्ताओं ने कोर्ट से अनुमति लेकर कॉग्निजेंट कंपनी के उस लैपटॉप को मंगवाया जो हमीद को कंपनी की ओर से दिया गया था। लैपटॉप से लिए गए DNA सैंपल को न्यू जर्सी क्राइम सीन से मिले खून के नमूने से मिलाया गया—और दोनों पूरी तरह मैच हो गए। इस मैचिंग के बाद हमीद पर हत्या, गैर-इरादतन हत्या और संबंधित अपराधों के औपचारिक आरोप दर्ज कर अमेरिका द्वारा उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

हत्या के बाद भारत भाग गया था आरोपी

बर्लिंगटन काउंटी अभियोजक कार्यालय के जांच प्रमुख पैट्रिक थॉर्नटन के अनुसार, नजीर हमीद घटना के समय वीज़ा पर अमेरिका में काम कर रहा था। शशिकला और अनीश की हत्या के कुछ ही समय बाद वह भारत लौट गया। 22 मार्च 2017 को, जब शशिकला के पति हनु नर्रा अपने न्यू जर्सी के फॉक्स मीडो अपार्टमेंट लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को लहूलुहान हालत में मृत पाया। दोनों के शरीर पर कई बार चाकू से किए गए घाव थे। पुलिस के अनुसार, उनके शरीर पर मौजूद डिफेंस वूंड्स से स्पष्ट था कि उन्होंने हमलावर का मुकाबला करने की कोशिश की।

DNA सैंपल ने बदला पूरा केस

जांच के दौरान पुलिस को क्राइम सीन से खून के कई नमूने मिले थे। एक नमूना ऐसा था जो न तो पीड़ितों का था और न ही हनु नर्रा का। इसी अज्ञात सैंपल ने बाद में केस की दिशा पूरी तरह बदल दी। पुलिस को पता चला कि नजीर हमीद पहले भी हनु नर्रा का पीछा (स्टॉकिंग) कर चुका था। वह पत्नी-पति दोनों के साथ कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजीज में काम करता था और उनके घर से थोड़ी दूरी पर रहता था। संदेह बढ़ने पर जब अधिकारियों ने उससे DNA सैंपल देने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया। अंततः कोर्ट के आदेश से उसकी कंपनी का लैपटॉप मंगाया गया और वहीं से निकले DNA ने उसे अपराध से जोड़ दिया।

तकनीकी विशेषज्ञता से छुपाता रहा अपना ट्रैक

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि भारत लौटने के बाद भी हमीद कॉग्निजेंट का कर्मचारी बना रहा और उसने अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल अपने डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध इतिहास को छुपाने के लिए किया। यह भी माना जा रहा है कि हत्या के पीछे उसका संभावित उद्देश्य व्यक्तिगत दुश्मनी थी। हालांकि अभी पुलिस इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जांचकर्ताओं का भारत से सहयोग मांगना

इस जांच में अमेरिकी अधिकारियों ने भारत में कई एजेंसियों से संपर्क किया, लेकिन आरोपी द्वारा DNA देने से इनकार किए जाने के कारण जांच लंबे समय तक अटकी रही।
लैपटॉप से मिले DNA के बाद अब यह मामला फिर से ट्रायल की ओर बढ़ रहा है और अमेरिका जल्द ही हमीद के प्रत्यर्पण की कोशिश करेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.