ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

चीन की विक्ट्री परेड में किम जोंग उन के साथ नजर आई बेटी किम जू ऐ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी किम जू ऐ चीन की विक्ट्री परेड में दिखाई दीं। यह पहली बार है जब उन्हें अपने देश से बाहर देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 वर्षीय किम जू को उनके पिता का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। जू ऐ 2022 से लगातार अपने पिता के साथ अहम मौकों पर नजर आती रही हैं। वह सैन्य परेड, हथियार परीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होती रही हैं। माना जाता है कि किम जोंग के तीन बच्चे हैं, जिनमें जू ऐ के अलावा एक बेटा और एक और संतान है, हालांकि तीसरे बच्चे के लिंग को लेकर अब तक स्पष्टता नहीं है।

किम जू ऐ की इस यात्रा ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन ले जाकर किम ने यह संकेत दिया है कि उनकी बेटी की हैसियत बढ़ रही है और विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया के दूसरे सबसे बड़े पद पर माना जा रहा है। बीजिंग रेलवे स्टेशन पर पिता के साथ खड़ी जू ऐ की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि वे भविष्य की उत्तराधिकारी हो सकती हैं। किम जोंग उन आम तौर पर अपने परिवार को गोपनीय रखते हैं। यही वजह है कि उनके बच्चों के बारे में कम ही जानकारी उपलब्ध है। किम जू ऐ पहली बार 2022 में सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं, जब उन्होंने अपने पिता के साथ बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण देखा था। 2023 में भी वे कई सैन्य आयोजनों में नजर आईं। घर पर पढ़ाई करने वाली जू ऐ को घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग का शौक बताया जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.