ताजा खबर
उदयपुर फाइल्स को मिली रिलीज़ डेट   ||    राशी खन्ना ने फरहान अख्तर के साथ 10 साल काम किया था, जानिये क्या हैं किस्सा   ||    एआर मुरुगदॉस ने मद्रासी का नया पोस्टर रिलीज़ किया   ||    120 शेरों को संभालने के लिए एक शैतान नहीं, एक कमीना भी चाहिए — विवान भटेना ने 120 बहादुर में अपने कि...   ||    अहमदाबाद: 2025 की गणेश चतुर्थी में भक्ति संग ईको-क्रांति, गोबर-मिट्टी और पेपर गणपति की बढ़ी मांग   ||    गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना के 21 में से 17 नदी पुल पूरे, वडोदरा में विश्वामित्री नदी पर नया पुल...   ||    पान की पिचकारी पर शुरू हुआ विवाद, बीच-बचाव कर रहे 19 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या   ||    अहमदाबाद में पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी ने डंडे से पीटकर हत्या की, फिर लगाई फांसी – 7 साल का बेटा बना...   ||    ऋतिक रोशन का एनटीआर जूनियर को जवाब – "ठीक है एनटीआर, अब तूने हद कर दी!"   ||    सम्मान और सौभाग्य...साथ में एक हार्ट अटैक '120 बहादुर' के अनुभव पर ईजाज़ ख़ान का बेबाक बयान   ||   

रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, तीसरे विश्व युद्ध की हो चुकी है शुरुआत, बाइडेन इसके जिम्मेदार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 19, 2024

मुंबई, 19 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। मेदवेदेव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के भीतर मिसाइल हमला करने की अनुमति देकर इसकी शुरुआत कर दी है। मेदवेदेव ने कहा कि बाइडेन चाहते हैं कि आधी दुनिया न्यूक्लियर हमले में खत्म हो जाए। बाइडेन प्रशासन रूस को उकसाने के लिए जानबूझकर ऐसे फैसले ले रहा है। ट्रम्प टीम को इससे निपटना होगा। पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने कहा, बाइडेन के फैसले की वजह से ही रूस को नए परमाणु सिद्धांत को बदलने की जरूरत पड़ी है। इसका मतलब है कि हमारे देश के खिलाफ दागी गईं नाटो की मिसाइलों को रूस पर हमला माना जाएगा। रूस, यूक्रेन या फिर किसी भी नाटो देशों के खिलाफ न्यूक्लियर हथियारों से हमला कर सकता है।

तो वहीं, इससे पहले, यूक्रेन जंग के 1000 दिन पूरे होने पर पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत देने से जुड़े एक फैसले को मंजूरी दी। इसके मुताबिक अगर कोई देश जिसके पास परमाणु हथियार नहीं हैं, अगर वो किसी न्यूक्लियर पावर वाले देश के सपोर्ट से रूस पर हमला करता है तो इसे रूस के खिलाफ जंग का ऐलान समझा जाएगा। ऐसी स्थिति में मॉस्को न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल कर सकता है। दरअसल, दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को रूस के भीतर लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। यूक्रेन के पास अमेरिका का आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) हैं। यह मिसाइल सिस्टम 300 किमी तक सटीक हमला कर सकता है। पहले यूक्रेन इसका इस्तेमाल सिर्फ अपनी सीमा के भीतर कर सकता था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.