ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

भारत पाक संघर्ष रोकने का दावा, ट्रम्प ने कहा, न्यूक्लियर वॉर टाल दिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 7, 2025

मुंबई, 07 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोक दिया था। शुक्रवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो यह टकराव एक गंभीर परमाणु युद्ध का रूप ले सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारिक दबाव के जरिए उन्होंने दोनों देशों को तुरंत तनाव कम करने के लिए मजबूर किया। ट्रम्प इससे पहले इस मुद्दे पर बारह बार बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोग बहुत बात नहीं करते और मैं भी ज्यादा नहीं बोलता, लेकिन हमने भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ी परमाणु समस्या का समाधान किया। उनके मुताबिक, दोनों देशों के नेता युद्ध के लिए तैयार थे, जो न्यूक्लियर लेवल तक जा सकता था, लेकिन उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया।

इस बयान को रूस की ओर से भी समर्थन मिला है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि ट्रम्प की प्रत्यक्ष भागीदारी के कारण यह संघर्ष टला। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रम्प और पुतिन के बीच फोन कॉल पर इस विषय पर चर्चा हुई थी। ट्रम्प के बयान ने भारत में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 जून को भोपाल में एक रैली के दौरान इस पर प्रतिक्रिया दी और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। राहुल ने कहा कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र मोदी तुरंत झुक गए। उन्होंने इसे BJP-RSS की आदत बताया और कहा कि कांग्रेस के समय में भारत ने अमेरिका जैसी सुपरपावर से भी डरने के बजाय 1971 में पाकिस्तान को हराया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ऑपरेशन सिंदूर अमेरिका के दबाव में रोका गया था। क्या व्यापार समझौतों की वजह से भारत ने सैन्य कार्रवाई रोकी? उन्होंने यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी इस विषय पर चुप क्यों हैं, जबकि यह सवाल सैन्य नहीं, बल्कि राजनीतिक हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि को रोकना, अटारी बॉर्डर बंद करना, वीजा व्यवस्था समाप्त करना और उच्चायुक्तों को वापस बुलाना शामिल था। इसके बाद 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। चार दिनों तक संघर्ष चला और फिर 10 मई को ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर सीजफायर की घोषणा की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.