ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का विस्तार अब अफगानिस्तान तक होगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 21, 2025

मुंबई, 21 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बीजिंग में बुधवार को हुई बैठक में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को अफगानिस्तान तक बढ़ाने पर सहमति हुई है। पाकिस्तान के फॉरेन ऑफिस ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है। शिंजियांग से ग्वादर पोर्ट तक बनने वाला यह आर्थिक गलियारा अब अफगानिस्तान तक जाएगा, जिससे चीन की योजना मध्य पूर्व के देशों से सड़क मार्ग के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अफगानिस्तान के किन हिस्सों तक यह कॉरिडोर पहुंचेगा। बैठक में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग को जरूरी बताया। साथ ही, कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

CPEC प्रोजेक्ट चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। यह 60 बिलियन डॉलर की लागत वाला प्रोजेक्ट है, जो शिंजियांग से ग्वादर पोर्ट तक फैला हुआ है। इस कॉरिडोर के जरिए चीन को अरब सागर तक सीधी पहुंच मिलेगी और सड़क, बंदरगाह, रेलवे तथा ऊर्जा परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हालांकि, भारत इस प्रोजेक्ट को लेकर विरोध करता रहा है, क्योंकि CPEC पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिस पर भारत का दावा है। भारत का मानना है कि चीन इस गलियारे के जरिए क्षेत्र में अपनी विस्तारवादी नीतियों को आगे बढ़ा रहा है और भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.