ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

बिलावल भुट्टो के निकाह की खबरों से गरमाई पाकिस्तान की राजनीति: ऑस्ट्रियाई पूर्व आर्चडचेस से जुड़ा नाम, PPP ने बताया बेबुनियाद अफवाह

Photo Source :

Posted On:Monday, August 31, 2026

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के निकाह को लेकर पाकिस्तान के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में अटकलों का बाजार बेहद गर्म है। सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैल रहा है कि 38 वर्षीय बिलावल भुट्टो यूरोप के प्रतिष्ठित शाही परिवार की वंशज और ऑस्ट्रिया के अंतिम सम्राट कार्ल प्रथम की परपोती ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग से निकाह करने जा रहे हैं। 26 वर्षीय ग्लोरिया ने लंदन की सोआस (SOAS) यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पढ़ाई की है और वे मीडिया प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं।

इन अफवाहों को हवा तब मिली जब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अचानक एक निजी दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंचे। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस यात्रा के उद्देश्य का खुलासा न किए जाने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वे अपने बेटे के रिश्ते की बात पक्की करने यूरोप गए हैं।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की ओर से सख्त प्रतिक्रिया आई है। कराची के मेयर और बिलावल भुट्टो के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को पूरी तरह से गलत, काल्पनिक और निराधार करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलावल की सगाई या शादी को लेकर फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है और न ही परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.