ताजा खबर
कन्नप्पा देख खुश हुए रजनीकांत, विष्णु मांचू ने किया खुलासा!!   ||    फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    द राजा साब का बहुत ही हल्का टीज़र रिलीज़ हुआ!!   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों की मदद को आगे आए UAE के डॉक्टर, देंगे 6 करोड़ की सहायता   ||    गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, भरूच के पास 100 मीटर लंबा स्टील ब्रिज बनकर तैयार   ||    इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||   

कपूरथला के व्यक्ति की इटली में हुई मौत, खेत में काम करते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, November 17, 2024

मुंबई, 17 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के एक व्यक्ति की इटली में मौत हो गई। इटली के कैंपानिया प्रांत के बट्टी पालिया (सालेर्नो) शहर के पास इबोली इलाके के कैंपोलोगो में खेत में काम करते ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुल्तानपुर लोधी के ताशपुर गांव के रहने वाले मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उनके साथ काम करने वाले मनिंदर सिंह बल ने परिवार से बताया कि मनजिंदर अकेले खेतों में हल चला रहे थे और वह दोपहर को अपने साथियों के साथ काम छोड़कर थोड़ी दूर खेतों में आराम करने चले गए। खेत के मालिक ने उन्हें फोन पर बताया कि मनजिंदर सिंह रिम्पा के साथ हादसा हो गया है।

आपको बता दें, मनजिंदर सिंह अपने परिवार के साथ इटली में रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि हादसे की सूचना के बाद उसके परिजनों सहित गांव ताशपुर में मातम का माहौल बन गया है। मनजिंदर के शव को वहां की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए गए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.