ताजा खबर
मनीषा कोइराला ने नरगिस दत्त को बताया सिनेमा से परे एक सच्ची प्रेरणा   ||    गौरी खान ने बेटे आर्यन खान की बड़ी सफलता का जश्न मनाया, नेटफ्लिक्स पर नंबर वन बनी ‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीव...   ||    बिग बॉस 19 सक्सेस पार्टी: सलमान खान और कंटेस्टेंट्स ने जश्न से सजा दी यादगार रात   ||    ‘तेनु ज़्यादा मोहब्बत’ रिलीज़: कार्तिक-अनन्या की जोड़ी ने फिर जीता दिल   ||    बैंक ऑफ बड़ौदा फ्रॉड केस: चार आरोपियों को 3 साल की सजा, 50-50 हजार का जुर्माना   ||    AI-171 विमान हादसे को छह महीने, पीड़ित परिवार आज भी जवाबों का इंतजार कर रहे   ||    कोलकाता में मेसी पर बवाल के बाद पुलिस का एक्शन, मुख्य ऑर्गनाइजर गिरफ्तार, DGP ने क्या-क्या बताया?   ||    फसल बीमा और किसान की चिंता: PMFBY में नुकसान आंकने के नियमों पर सरकार का स्पष्टीकरण   ||    इन लड़कों को सबक सिखाने के जरूरत है… मुंबई BMW हिट-एंड-रन केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी   ||    तिरुवनंतपुर में ढहा LDF का किला, NDA की जीत से PM मोदी गद-गद, कहा- केरल के लिए ऐतिहासिक पल   ||   

लीबिया से छुड़ाए गए 17 भारतीय, देश वापस लौटे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 21, 2023

मुंबई, 21 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लीबिया की त्रिपोली जेल से छुड़ाए गए 17 भारतीय बीती रात देश लौट आए हैं। ट्रैवल एजेंट्स इन्हें इटली में नौकरी का लालच देकर लीबिया ले गए थे। जेल से छुड़ाए गए ज्यादातर लोग पंजाब और हरियाणा से हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि ट्रैवल एजेंट्स ने इन सभी लोगों को यूरोप में अच्छी नौकरी दिलाने के झांसे में फंसाया। सभी से 13 लाख रुपए लिए गए थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में लीबिया से छुड़ाए गए लोग अपने परिजनों से मिलकर रोते दिखाए दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लीबिया में उनके साथ मारपीट भी की गई थी। उन्हें खराब हालातों के बीच रखा गया।

वहीं, सरकारी सूत्रों के मुताबिक 26 मई को ट्युनीशिया में भारतीय दूतावास को पहली बार लीबिया में बंधक बनाए गए भारतीयों की जानकारी मिली थी। इन लोगों के परिजनों ने बताया था कि उन्हें लीबिया के ज्वारा शहर में बंधक बनाया गया है। इसके बाद भारतीय दूतावास ने लगातार एक महीने अलग-अलग माध्यमों से लीबिया के प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई के लिए राजी किया। 13 जून को लीबिया ने बंधक बनाए गए भारतीयों को छुड़ाया, पर उन्हें गैरकानूनी तरीकों से देश में घुसने के आरोप में त्रिपोली जेल में बंद कर दिया। इसके बाद भारत ने कानून का सहारा लेकर सभी 17 भारतीयों का काउंसलर एक्सेस हासिल किया और लीबिया के अधिकारियों को उन्हें छोड़ने के लिए तैयार कर लिया। लीबिया में फंसे रहने के दौरान दूतावास ने भारतीयों की हर जरूरत का ध्यान रखा। इसमें जरूरी खाना, दवा और कपड़े शामिल हैं, क्योंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं थे। उनके इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किए गए, ताकि वे भारत वापस आ सकें। इन सभी के लिए हवाई टिकट का इंतजाम भी भारतीय दूतावास ने किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.