ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

रावलपिंडी जेल के बाहर प्रदर्शन, इमरान खान की हत्या की खबर कैसे चर्चा में आई?

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 26, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान की हत्या की अफवाहों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद इमरान खान की सुरक्षा को लेकर इस्लामाबाद से लेकर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल तक गंभीर चर्चाएँ तेज हो गई हैं. इन अपुष्ट खबरों की वजह से PTI समर्थक बड़ी संख्या में आदियाला जेल की तरफ कूच करने लगे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी संस्था (ATC) ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल, पर खतरा जान का

साल 2023 में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत गिरफ्तार किए गए इमरान खान तब से अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ आदियाला जेल में बंद हैं. जेल में रहते हुए ही, इमरान खान ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी. उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि अगर जेल के अंदर उनके साथ कुछ होता है, तो उसके लिए सेना प्रमुख आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे.

परिवार और समर्थकों को नहीं मिल रही मुलाकात

इमरान खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थक और परिवार बेहद चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. मंगलवार (25 नवंबर) को रावलपिंडी स्थित आदियाला जेल के बाहर PTI समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें इमरान खान की बहन आलिमा खान भी शामिल हुईं.

आलिमा खान के अनुसार, "इमरान खान से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. हम पिछले 3 हफ्तों से मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हर बार हम आवेदन करते हैं और हर बार उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है."

इमरान खान के मरने की खबर कैसे फैली?

इमरान खान के जेल में होने के बावजूद उनकी मौत की खबर फैलने के पीछे कई कारक जिम्मेदार हैं:

  1. अफगान मीडिया की खबर: मीडिया आउटलेट अफगानिस्तान टाइम्स ने "सूत्रों के हवाले से" इमरान खान के मरने की खबर ब्रेक की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. पाकिस्तान सरकार या जेल प्रशासन ने अब तक इस खबर का कोई खंडन जारी नहीं किया है.

  2. मिलने पर पाबंदी: वरिष्ठ पत्रकार इफ्तीखार ने बताया कि इमरान खान से न तो डॉक्टर मिल पा रहे हैं और न ही वकील. खुद इमरान ने कुछ हफ्ते पहले अपने बीमार होने की बात कही थी, जिससे समर्थकों की चिंता बढ़ गई है.

  3. जेल के भीतर गुमशुदगी: पत्रकार इफ्तीखार के मुताबिक, पिछले 7 दिनों से जेल के भीतर किसी ने भी इमरान खान को नहीं देखा है. बाहर के लोगों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. यही खामोशी मौत की अफवाहों को बल दे रही है.

  4. ATC का हाई अलर्ट: पाकिस्तान की एटीसी ने रावलपिंडी क्षेत्र को मजबूती से घेरने के लिए एक आदेश जारी किया है. एटीसी के इस 'हाई अलर्ट' वाले आदेश के बाद से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि "दाल में जरूर कुछ काला है."

  5. पार्टी का संपर्क टूटा: PTI नेता अब्दुल समद के अनुसार, "2 हफ्ते से इमरान खान से संपर्क नहीं हो पाया है. हम लोग टेंशन में हैं. कोई खबर उनके बारे में नहीं मिल पा रही है."

इमरान खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार की चुप्पी और मिलने पर लगी पाबंदी, इन अफवाहों को लगातार मजबूत कर रही है और पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव चरम पर है.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.