ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

IIM बैंगलोर बना भारत का बेस्ट मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, FT रैंकिंग में अहमदाबाद दूसरे नंबर पर

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 9, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: IIMs की रैंकिंग्स को लेकर हर साल खूब चर्चा होती है। ज्यादातर लिस्ट्स में IIM अहमदाबाद नंबर वन पर दिखता है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी बदल गई है। फाइनेंशियल टाइम्स की ग्लोबल मास्टर्स इन मैनेजमेंट (MiM) रैंकिंग 2025 में IIM अहमदाबाद एक पायदान खिसककर दूसरे नंबर पर आ गया है और पहला स्थान IIM बैंगलोर ने हासिल किया है।

अगर ग्लोबल लेवल पर देखें तो IIM बैंगलोर 28वें स्थान पर है, जबकि IIM अहमदाबाद 34वें स्थान पर पहुंचा है। दुनिया का नंबर-1 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट इस बार बना है यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट गैलन, स्विट्जरलैंड। दूसरे स्थान पर HEC पेरिस, तीसरे पर INSEAD और चौथे पर पुर्तगाल का नोवा स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स है। वहीं टॉप-5 में पांचवां स्थान चीन की तसिंघुआ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट को मिला है।

ये रैंकिंग हर साल फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा जारी की जाती है और इसमें कुल 19 पैरामीटर्स पर आंकलन होता है। इसमें 56% हिस्सा एल्युमनाई रिस्पॉन्स का और 44% हिस्सा बिजनेस स्कूल डेटा का होता है। इसमें सैलरी, करियर ग्रोथ और इंटरनेशनल एक्सपीरियंस जैसे पहलुओं को खास तवज्जो दी जाती है।

गौर करने वाली बात ये भी है कि 2024 की FT रैंकिंग में भी IIM अहमदाबाद दूसरे स्थान पर था, जबकि पहला स्थान मुंबई के एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को मिला था। इस साल की टॉप 100 लिस्ट में भारत के 11 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स ने जगह बनाई है, जो देश के लिए गर्व की बात है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.