ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

एयर इंडिया हादसा: परिजनों ने ब्लैक बॉक्स डेटा और CVR ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 20, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) से ब्लैक बॉक्स डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) का ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटनास्थल पर स्थायी स्मारक बनाने, जांच प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता रखने और सिम्युलेटर परीक्षणों की भूमिका स्पष्ट करने की भी मांग उठाई है।

रविवार को पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर सुप्रीम कोर्ट में एएआईबी की ओर से दाखिल हलफनामे पर चर्चा की। हलफनामे में जांच एजेंसी ने कहा है कि ब्लैक बॉक्स डेटा और सीवीआर ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे तथा जांच पूरी होने के बाद केवल अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।

हादसे में अपने भाई, भतीजी और बुआ को खोने वाले रोमिन वोहरा ने सवाल उठाया कि यदि रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं करनी थी, तो प्रारंभिक रिपोर्ट में कॉकपिट बातचीत के कुछ हिस्से क्यों शामिल किए गए। उन्होंने कहा कि इससे यह आशंका पैदा होती है कि कहीं पायलटों पर दोष डालने या पीड़ित परिवारों को भ्रमित करने की कोशिश तो नहीं की गई।

वहीं, हादसे में अपनी बहन को खोने वाली अधिवक्ता सलोनी पालखीवाला ने कहा कि परिवार जल्दबाजी में जांच पूरी करने की मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि बिना किसी संस्थागत या कॉरपोरेट दबाव के निष्पक्ष जांच हो और पूरे मामले की सच्चाई सामने आए। गौरतलब है कि इस विमान हादसे में 241 यात्रियों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हुई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.