ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

अहमदाबाद हादसा: क्या एयर इंडिया के विमान के दोनों इंजन टेकऑफ के वक्त ही फेल हो गए थे?

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में एक बड़ा संकेत सामने आया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विमान के क्रैश होने के वक्त इमरजेंसी पावर सिस्टम यानी रैम एयर टरबाइन (RAT) एक्टिव था। यह वही सिस्टम होता है जो तब चालू होता है जब विमान के इंजन या मुख्य सिस्टम फेल हो जाते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दोनों इंजन बंद हो गए थे या फिर किसी अहम सिस्टम में गड़बड़ी हुई थी। हालांकि, बोइंग कंपनी ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

हर विमान में आपात स्थिति के लिए RAT नाम का छोटा सा टरबाइन मौजूद होता है जो इंजन फेल होने की स्थिति में बैकअप पावर देता है। आमतौर पर इसकी जरूरत तभी पड़ती है जब इंजन या हाइड्रोलिक सिस्टम में दिक्कत आ जाए। एयर कमोडोर एएस बहल का कहना है कि यह सिस्टम अपने आप भी चालू हो सकता है, और जरूरत पड़ने पर पायलट इसे मैनुअली भी एक्टिव कर सकते हैं। बोइंग के मैनुअल के अनुसार, अगर कॉकपिट के इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल हों या मोटर पंप में खराबी हो, तब भी RAT एक्टिव हो सकता है।

विमान हादसे में बचे इकलौते यात्री विश्वास कुमार रमेश की गवाही को विशेषज्ञ RAT एक्टिवेशन से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने बताया था कि विमान ने पहले उड़ान भरी, लेकिन थोड़ी ही देर में अचानक धीमा हो गया और फिर तेजी से नीचे गिरने लगा। एयर कमोडोर बहल का मानना है कि उस समय सिस्टम ने इमरजेंसी पावर सप्लाई देना शुरू कर दिया था, लेकिन इतने बड़े विमान को केवल RAT के भरोसे नहीं उड़ाया जा सकता था। अगर विमान के सामने खुला मैदान होता, तो पायलट की मेहनत से शायद जान-माल का इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों के अनुसार, विमान ने टेक ऑफ करते हुए 625 फीट की ऊंचाई तो ले ली थी, लेकिन महज 50 सेकंड में उसका लोकेशन ट्रांसमिट होना बंद हो गया। पायलट ने MayDay कॉल की थी लेकिन तुरंत बाद कॉकपिट का संपर्क टूट गया। हरे और सफेद लाइटों के जलने, विमान के ठहरने जैसी घटनाएं इस ओर इशारा करती हैं कि टेक ऑफ के बाद ही कोई गंभीर तकनीकी गड़बड़ी आई थी, जिससे विमान का कंट्रोल खत्म हो गया और यह दुर्घटना हो गई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.