ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 65 परिवारों ने बोइंग और एयर इंडिया के खिलाफ उठाया कानूनी कदम

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 8, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की उम्मीद जगी है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 260 लोगों में से 65 पीड़ित परिवारों ने अमेरिका की मशहूर कानूनी फर्म बेस्ली एलन को नियुक्त किया है। ये वही फर्म है जिसने पहले बोइंग 737 मैक्स क्रैश में पीड़ितों को मुआवजा दिलवाया था। अब ये फर्म बोइंग और एयर इंडिया के खिलाफ अमेरिकी और ब्रिटिश अदालतों में कार्रवाई की तैयारी में है।

यह हादसा 12 जून को हुआ था, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद से लंदन रवाना हुई थी और उड़ान भरने के एक मिनट के अंदर ही क्रैश हो गई थी। विमान सीधे बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस पर गिरा, जिससे 241 पैसेंजर्स के अलावा जमीन पर मौजूद 19 लोग भी मारे गए। हादसे में सिर्फ एक यात्री, विश्वाश कुमार रमेश, जीवित बचा। हादसे की भयावहता इतनी थी कि देश की यह अब तक की सबसे बड़ी विमान दुर्घटना बन गई।

अब पीड़ित परिवारों ने बोइंग और एयर इंडिया पर सवाल उठाते हुए पूरी पारदर्शिता की मांग की है। बेस्ली एलन फर्म के वकील डी. माइकल एंड्रयूज का कहना है कि वे 65 परिवारों की ओर से इस केस को देख रहे हैं और इस त्रासदी के असली कारणों का पता लगाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय और जवाब दोनों की आवश्यकता है। अभी तक कोई मुकदमा दाखिल नहीं हुआ है, लेकिन जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

गौरतलब है कि बोइंग 737 मैक्स के हादसों में भी इसी फर्म ने अहम भूमिका निभाई थी और पीड़ित परिवारों को अरबों डॉलर का मुआवजा दिलवाया था। अब यही उम्मीद अहमदाबाद क्रैश के पीड़ितों को भी है। क्योंकि इस मामले में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रीमलाइनर विमान ने टेकऑफ के तुरंत बाद क्यों क्रैश किया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान संख्या AI-171 की तकनीकी या मानवीय चूक पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.