ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

अहमदाबाद विमान हादसा: अमेरिकी वकील ने FDR मांगते हुए दी नई थ्योरी

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, September 13, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर अमेरिका से एक नई आशंका सामने आई है। अमेरिकी सीनियर अटॉर्नी माइक एंड्यूज, जो इस हादसे के ज्यादातर पीड़ित परिवारों का केस लड़ रहे हैं, ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) उपलब्ध करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह हादसा संभवतः तकनीकी गड़बड़ी से हुआ, न कि पायलट या क्रू की गलती से। एंड्यूज ने अमेरिका में फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन एक्ट (FOIA) के तहत एफडीआर डेटा हासिल करने के लिए औपचारिक अर्जी भी दाखिल की है।

एंड्यूज ने अपने बयान में कहा कि विमान के प्रोटेबल वाटर सिस्टम से पानी लीक होने की संभावना है। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिसकी वजह से एआई-171 विमान के दोनों इंजन फेल हो गए। उनका तर्क है कि शॉर्ट सर्किट से फ्यूल कंट्रोल स्विच अपने आप बंद हो गए होंगे और दोनों इंजनों की ताकत एकसाथ खत्म हो गई। उन्होंने साफ कहा कि अगर यह सच है, तो हादसे का जिम्मा क्रू की लापरवाही नहीं बल्कि सिस्टम फेल्योर पर आता है।

इस दलील को मजबूती अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के उस निर्देश से मिलती है, जिसमें 14 मई को बोइंग 787 विमानों में पानी लीक होने से संभावित खतरों की चेतावनी दी गई थी। FAA ने कहा था कि पानी अगर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तक पहुंचता है, तो फ्लाइट कंट्रोल और एवियॉनिक्स जैसे अहम हिस्से फेल हो सकते हैं। एंड्यूज का कहना है कि यह संभावना अहमदाबाद हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।

बता दें कि 12 जून को हुए इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और क्रू सदस्यों के अलावा जमीन पर मौजूद 19 लोगों की भी जान गई थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था लेकिन टेकऑफ के डेढ़ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त होकर मेडिकल कॉलेज परिसर में गिर गया। इस मामले की जांच भारत का एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.