ताजा खबर
डॉग कंट्रोवर्सी पर शिव ठाकरे बोले: “अगर 3 महीने में कुत्ते पकड़े जा सकते हैं, तो बलात्कारी और अपराधी...   ||    यामिनी मल्होत्रा का फैशन और वल्गैरिटी पर बयान: “क्लासी बनो, स्मार्टली ड्रेस करो”   ||    करीना कपूर खान ने पति सैफ अली खान को उनके 55वें जन्मदिन पर दी खास बधाई   ||    ग्वालियर में महिला से देवर ने किया कई बार रेप, सास ने नहीं किया यकीन   ||    हमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर मां-बेटी ने लगाई छलांग, दोनों की मौत   ||    जिन्ना ही नहीं भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस-लार्ड माउंटबेटन भी जिम्मेदार, NCERT के मॉड्यूल में बदल...   ||    ‘मेरा वोट चोरी हुआ, FIR लिखानी है’, राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करके दिया BJP को खास संदेश   ||    बीजेपी RSS को साधने की कोशिश क्यों कर रही? समझिए पूरा मामला   ||    उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर नया अपडेट, 19 को होगी NDA की पार्लियामेंटी बोर्ड मीटिंग, तय होगा उम्मीदवा...   ||    ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान कनेक्शन बेनकाब, पुलिस ने कोर्ट में दायर की 2500 पन्नों की चार्जशीट   ||   

ग्वालियर में महिला से देवर ने किया कई बार रेप, सास ने नहीं किया यकीन

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 16, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 साल की महिला के साथ उसके ही देवर ने कई बार रेप किया। पीड़िता का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है और इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर अपनी भाभी को हवस का शिकार बनाया। जब महिला ने अपनी सास को ये बात बताई तो उन्होंने उस पर ही भरोसा नहीं किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2022 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह ग्वालियर में देवर और सास के साथ रहती थी। जुलाई 2024 में देवर ने पहली बार उसके साथ रेप किया और बच्चों को मारने की धमकी देकर चुप कराया। डर के चलते महिला खामोश रही, लेकिन आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह जब भी घर पर अकेली होती, उसके साथ ज्यादती करता रहा।

महिला के मुताबिक, आखिरी बार 1 अप्रैल 2025 को भी देवर ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने हिम्मत कर सास को पूरी बात बताई, लेकिन सास ने उसे ही झूठा कहकर घर से निकाल दिया। मजबूरन महिला बच्चों के साथ मायके चली गई।

बाद में पति के अहमदाबाद से लौटने पर उसने पूरा सच बताया। इसके बाद महिला ने देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.