ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

अहमदाबाद के कारोबारी से 1.60 करोड़ की ठगी, डेटिंग ऐप से फंसाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, May 12, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के एक कारोबारी से 1.60 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर बड़ी रकम ऐंठी। जानकारी के मुताबिक, तलाकशुदा कारोबारी की एक महिला से पहचान डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई थी, जिसके बाद उसे एक जाल में फंसाया गया।

महिला ने कारोबारी को दिल्ली बुलाया, लेकिन जब वह होटल में उससे मिलने पहुंचा तो वहां कोई और महिला खड़ी थी। इसी महिला ने उस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद महिला के साथ मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और व्यापारी को धमकाने लगे। वे उसे पुलिस स्टेशन ले गए, जहां डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ।

एसीपी भरत पटेल ने बताया कि शुरू में 1.50 लाख रुपये लेकर मामला शांत करने की बात कही गई, लेकिन कारोबारी के वापस लौटने के बाद उसे बार-बार फोन कर पुलिस केस का डर दिखाकर पैसे मांगे जाने लगे। इस तरह धीरे-धीरे उससे कुल 1.60 करोड़ रुपये वसूल लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में बिहार के कौशलेंद्र और झारखंड के अरुण को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि कौशलेंद्र पहले मेल एस्कॉर्ट का काम करता था और टिंडर पर महिलाओं की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसाता था, जबकि अरुण ठगी की रकम को संभालने का काम करता था। पुलिस ने इन दोनों के पास से महंगी गाड़ियां और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.