ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

भीनमाल पुलिस ने सुलझाई लाखों की चोरी, अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 30, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: राजस्थान के जालौर जिले की भीनमाल थाना पुलिस ने लाखों रुपये की नकबजनी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 29 अप्रैल 2026 को खजुरिया बेरा रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। इस संबंध में ओमप्रकाश माली ने भीनमाल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि परिवार में शादी होने के कारण अधिकांश सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान रात में चोर मकान के पीछे से गेट तोड़कर घर में घुस गया।

चोर ने कमरे में रखे लोहे के बक्से से करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में करीब चार तोला सोने का बोरिया, एक तोला सोने के झुमके, तीन तोला सोने की कंठी और करीब 30 तोला चांदी का कंदोरा शामिल था।

मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार (22) पुत्र शांतिलाल, निवासी गुणीनाडा, भीनमाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर करीब 7 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।

पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने भीनमाल या आसपास के क्षेत्रों में और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में एएसआई नरेंद्र और कांस्टेबल प्रेमचंद, रतनलाल, रामलाल तथा मदनलाल की अहम भूमिका रही।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.