ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषी शफीक कुरैशी को दो दिन की पैरोल, उज्जैन में कड़ी सुरक्षा

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 23, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस के दोषी शफीक कुरैशी को बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 2 दिन की पैरोल मिली है। उज्जैन के मित्र नगर स्थित उसके घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

गुजरात और मध्य प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में शफीक कुरैशी दो दिन से उज्जैन में मौजूद है। उसे भाई की बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए अदालत से 2 दिन की पैरोल मिली है। उसके घर के बाहर और अंदर 33 पुलिसकर्मी तैनात हैं। गुजरात पुलिस की 16 सदस्यीय टीम के साथ उज्जैन के दो थानों की पुलिस भी सुरक्षा में लगी है। सोमवार शाम तक शफीक को वापस गुजरात ले जाया जाएगा।

शफीक को 2022 में 10 अन्य दोषियों के साथ उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं इस केस में कुल 49 दोषियों में से 38 को फांसी और 11 को उम्रकैद दी गई है। उज्जैन के ही तीन और आतंकी कमरुद्दीन नागौरी, सफदर नागौरी और आमिल परवेज को फांसी की सजा सुनाई गई। सफदर नागौरी सिमी का मास्टरमाइंड था और उसने पूरे मालवा क्षेत्र में आतंकी नेटवर्क फैलाया था।

कमरुद्दीन को सिमी का आंध्र प्रदेश प्रमुख बनाया गया था, जिसे 2008 में इंदौर से पकड़ा गया और 2017 में आजीवन कारावास की सजा हुई। आमिल परवेज उज्जैन के उन्हेंल का निवासी है और उसका घर आज भी बंद पड़ा है। इन तीनों ने मिलकर आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाए और देश में दहशत फैलाने की साजिश रची थी। सफदर नागौरी ने जेल में सुरंग बनाकर भागने की भी कोशिश की थी, लेकिन समय रहते साजिश का खुलासा हो गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.