ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

दो साल बाद सुलझी 1.51 करोड़ की लूट, वायुसेना का तकनीकी अधिकारी गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Friday, June 26, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद की चर्चित सशस्त्र लूट की वारदात का करीब दो साल बाद खुलासा करते हुए भारतीय वायुसेना (IAF) के एक तकनीकी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक बुकर (31) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और दिल्ली में भारतीय वायुसेना में तकनीकी अधिकारी के पद पर तैनात था।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2024 को अहमदाबाद के माणेक चौक स्थित पटासनी पोल इलाके में एक नकाबपोश बदमाश ने एक कारोबारी की दुकान में घुसकर उस पर गोली चला दी थी। गोली कारोबारी के पैर में लगी थी, जिसके बाद आरोपी 1.51 करोड़ रुपये नकद लूटकर फरार हो गया था। घटना के बाद खाड़िया थाने में मामला दर्ज किया गया, लेकिन लंबे समय तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की फॉरेंसिक जांच कराई। जांच में पता चला कि यह पिस्तौल 2024 में जामनगर स्थित वायुसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से चोरी हुई थी। इसी सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने भारतीय वायुसेना के तकनीकी अधिकारी दीपक बुकर तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने वायुसेना अधिकारियों के सहयोग से दिल्ली में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी तकनीकी जानकारी, सैन्य प्रशिक्षण और सीसीटीवी निगरानी की समझ का इस्तेमाल कर बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.