ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

पान की पिचकारी पर शुरू हुआ विवाद, बीच-बचाव कर रहे 19 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, August 5, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के वेजलपुर थाना क्षेत्र के जुहापुरा संकलितनगर में मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद रविवार आधी रात को खून-खराबे में बदल गया। मामला सिर्फ इतना था कि पड़ोस के एक युवक ने पान खाकर उसकी पिचकारी पड़ोसी के घर की सीढ़ियों पर मार दी। टोके जाने पर कहासुनी हुई, फिर मारपीट, और आखिरकार 19 वर्षीय मोहम्मद सूफियान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

एफआईआर के मुताबिक, मृतक के पिता मोहम्मद सफी शेख ने बताया कि उनके जीजा मोहम्मद हमजा शेख ने पिचकारी मारने की हरकत पर पड़ोसी आरिफ खलीफा के साढ़ू को टोका। इसी बात पर आरिफ, उसके बेटे ताहिर, तारिक, अयान और अन्य परिजन झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर मोहम्मद सफी और उनका बेटा सूफियान बीच-बचाव के लिए पहुंचे। लेकिन तभी ताहिर, तारिक और शाहरुख घर से चाकू ले आए और सूफियान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमजा शेख पर भी हमला करने की कोशिश की गई, जिससे उनकी अंगुली पर चोट आई। मौके पर लोग जुटे तो आरोपी वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल सूफियान को परिजन ऑटो रिक्शा से एसवीपी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वेजलपुर पुलिस ने इस घटना में ताहिर खलीफा, तारिक खलीफा, अयान खलीफा और उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.