ताजा खबर
Virat Kohli Birthday: 37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के 'बादशाह' और चेज मास्टर विराट कोहली, बर्थडे पर पढ़ें...   ||    Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE-BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें अगली छुट्ट...   ||    Bihar Chunav: 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', पहले चरण में छाए रहे ये राजनीतिक मुद्दे   ||    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी   ||    जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क सिटी के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर बने   ||    Dev Deepawali 2025: देव दीपावली आज, जरूर करें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आरती   ||    Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानकदेव जी के ये वचन बदल सकते हैं आपका जीवन, जरूर लें सीख   ||    Aaj ka Panchang: गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए ...   ||    अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण, गुजरात के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स की प्रगति से संतुष्ट...   ||    बैंकॉक से गांजा तस्करी का खुलासा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 6.2 किलो ड्रग्स के साथ दो भारतीय गिरफ्तार   ||   

गर्मियों में स्किन केयर के लिए अपनाए ये 6 चीजें , त्वचा रहेगी तरोताजा

Photo Source :

Posted On:Monday, April 19, 2021


गर्मियां शुरू हो गयी है और अब आने वाले दिनों में यह गर्मी बढ़ने ही वाली है। हम लोग आमतौर पर गर्मियों में अपने शरीर को ठंडा रखने का पूरा ध्यान रखते है लेकिन हम भूल जाते है की शरीर के साथ साथ हमारी स्किन को भी केयर की जरुरत होती है। गर्मियों में स्किन पर टैनिंग बहुत जल्दी होती है , सूरज की किरणों से हमारी स्किन बहुत रूखी हो जाती है और साथ साथ बढ़ता प्रदूषण पूरी तरह से स्किन को ख़राब कर देता है।
इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है कुछ ऐसी चीजें जिन्हें आप अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते है। अब इन गर्मियों अपने शरीर के साथ साथ रखें अपनी स्किन को भी तरोताजा।
1. दही :
गर्मियों में आमतौर पर दही का सेवन रोज़ किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है दही को शरीर पर लगाने से उसको नमी मिलती है। इसके साथ साथ दही लगाने से आप टैनिंग भी कम कर सकते है। दही आपके शरीर की गंदगी को दूर करने में सहायक होती है। दही में आप बेसन मिलाकर अपने शरीर या चेहरे पर लगा सकते है।
2. खीरा :
खीरा आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। आप खीरे के जूस को निकालकर उसमे दूध मिलाकर अपने शरीर पर लगा सकते है। इसको चेहरे पर ख़ास रूप से लगाए।
3. नारियल तेल :
नारियल तेल सर्दियों में शरीर को गर्माहट देता है और गर्मियों में ठंडक। नारियल का तेल को अपने शरीर पर लगाने से आप उसे मुलायम बनाते है। कुछ लोग नारियल का तेल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर भी करते है। इस से चेहरे पर चमक बढ़ती है।
4. टमाटर
गर्मियों में टैनिंग की प्रॉब्लम सबको होती है। ऐसे में एक घरेलु उपाय है जो बहुत तेजी से असर दिखाता है। आपको टमाटर का जूस निकालना है। उसमे नीम्बू का रस डालकर उसे टैनिंग वाली जगह पर लगाए। कुछ देर सूखने के बाद उसे धो ले। आपको अपने आप ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।
5. नीम्बू
नीम्बू को अपने शरीर पर रगड़कर आप शरीर की गंदगी दूर कर सकते है। नीम्बू का रस चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे में निखार आता है। इसके साथ साथ नीम्बू भी टैनिंग हटाने में मदद करता है।
6. एलो वेरा :
एलो वेरा के गुण अनेक है। यह आपके शरीर को ठंडक देता है साथ साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करते है। ठंडा एलो वेरा जेल आपके चेहरे और शरीर को बहुत राहत देता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.