ताजा खबर
Virat Kohli Birthday: 37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के 'बादशाह' और चेज मास्टर विराट कोहली, बर्थडे पर पढ़ें...   ||    Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE-BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें अगली छुट्ट...   ||    Bihar Chunav: 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', पहले चरण में छाए रहे ये राजनीतिक मुद्दे   ||    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी   ||    जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क सिटी के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर बने   ||    Dev Deepawali 2025: देव दीपावली आज, जरूर करें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आरती   ||    Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानकदेव जी के ये वचन बदल सकते हैं आपका जीवन, जरूर लें सीख   ||    Aaj ka Panchang: गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए ...   ||    अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण, गुजरात के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स की प्रगति से संतुष्ट...   ||    बैंकॉक से गांजा तस्करी का खुलासा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 6.2 किलो ड्रग्स के साथ दो भारतीय गिरफ्तार   ||   

डेनिम है फॉरएवर क्लासिक ! जानिए आखिर क्यों ?

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

डेनिम दुनिया भर में सबसे ज्यादा पहने जाने वाला कपडा है। इसे लोग सोशली और वर्क लोकेशन दोनों पर पहनते है। डेनिम को सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी पसंद करते है और इसे सभी ऐज ग्रुप के लोग पसंद करते है। डेनिम को उसके कम्फर्ट , ड्यूरेबिलिटी और ग्रेट स्टाइलिंग के लिए पसंद किया जाता है। इसी वजह से जब से डेनिम बना है इसे फॉरएवर क्लासिक का नाम दिया गया है। यह टाइम लेस फैशन है।
आज कल कपड़ो के इतने ऑप्शन है लेकिन फिर भी डेनिम फैशन इंडस्ट्री को रूल करता है। एक्सेसरीज से लेकर क्लोदिंग , लोग हर चीज में डेनिम को फ्लॉन्ट करते है। आज डेनिम फैशन एसेंशियल बन गया है।
डेनिम मिड 1800 में इटली में डिस्कवर हुआ था लेकिन भारत आने में उसे काफी वक्त लगा। हमारे देश में डेनिम को लेट 1900 में पॉपुलैरिटी मिली और तब से अब तक डेनिम की डिमांड सिर्फ बढ़ी ही बढ़ी है।
इतने सालों में महिलाओं के लिए डेनिम के इतनी ऑप्शन आ गए है। आज डेनिम फैब्रिक में सिर्फ जीन्स ही नहीं बल्कि ब्लाउज, शार्ट ड्रेस, पीस, डेनिम शर्ट, जम्प सूट, कई वेरायटीज आ गयी है और महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से सब अपने वार्डरोब में रखती है।
डेनिम के फायदे :
स्ट्रेंथ और ड्यूरेबिलिटी : अगर बात फैब्रिक के स्ट्रांग होने की करे तो डेनिम सबसे स्ट्रिंग फैब्रिक माना जाता है। आप सालो एक ही डेनिम की जींस पहनते रहो लेकिन फिर भी उसकी मजबूती कम नहीं होती।
स्टाइल करने में है काफी इजी : डेनिम को आप अलग अलग तरीके से पहन कर स्टाइल कर सकते है। आप जीन्स, ड्रेस, शर्ट सब तौर पर डेनिम पहन सकते है और स्टाइल कर सकते हैं।
पूरे साल का कम्फर्ट : कुछ कपडे होते है जो आप सिर्फ गर्मियों में पहन पाते है तो कुछ सर्दियों में। लेकिन डेनिम को आप साल में कभी भी पहन सकते हैं।
लो मेंटेनेंस : डेनिम के कपड़ो को बहुत आसानी से मेन्टेन कर सकते है। आप डेनिम को आसानी से 5 -
6 बार पहन सकते है बिना धोये। डेनिम को जितना ज्यादा पहनते है वह उतना ही और कम्फर्टेबल हो जाता है।
प्लेनेट के लिए अच्छा : डेनिम 100 % रीसाइक्लेबल होता है। इसलिए इसे प्लेनेट के लिए अच्छा क्लोदिंग आइटम माना जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.