ताजा खबर
माली में अलकायदा और ISIS से जुड़े आतंकवादियों ने किया 5 भारतीयों का अपहरण, छुड़ाने का प्रयास जारी   ||    अब बीमार लोगों की अमेरिका में नो एंट्री, ट्रंप प्रशासन ने ऐसे सभी अप्रवासियों को वीजा देने से किया म...   ||    सरकारी शटडाउन से अमेरिका के बिगड़े हालात, सुप्रीम कोर्ट ने SNAP को लेकर जारी किया Emergency ऑर्डर   ||    "जिहाद में जिंदगी है, इससे इज्जत मिलेगी, अल्लाह ने कहा- ये कौम जिहाद करेगी", जैश के कमांडर ने फिर उग...   ||    'बहन-बेटियों ने NDA की जीत पक्की की, मां सीता के आशीर्वाद से बिहार विकसित बनेगा', पढ़िए सीतामढ़ी में...   ||    लालकृष्ण आडवाणी ने कब लड़ा था अपना पहला लोकसभा चुनाव? 1991 में किससे हारते-हारते बचे थे?   ||    बांके बिहारी मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु की मौत: दर्शन के समय घबराहट हुई, बेहोश होकर गिरे... फिर उ...   ||    ‘सभी तीर्थस्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा…’, वाराणसी में ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पर बोले पीए...   ||    DNA के खोजकर्ता जेम्स वॉटसन का निधन, 1962 में मिला था नोबेल पुरस्कार   ||    उत्तर कोरिया ने दी हमले की धमकी, US-दक्षिण कोरिया सुरक्षा बैठक पर भड़के रक्षा मंत्री   ||   

मणिपुर में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने राजभवन पर की पत्थरबाजी, 20 स्टूडेंट्स हुए घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 9, 2024

मुंबई, 9 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर की राजधानी इंफाल में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने राजभवन पर पत्थरबाजी की। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भागते दिखे। पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोका। कई राउंड आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट दागे। इसमें 20 स्टूडेंट्स घायल हो गए। मैतेई समुदाय के ये छात्र मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं को लेकर 8 सितंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं। रविवार को किशमपट के टिडिम रोड पर 3 किलोमीटर तक मार्च के बाद प्रदर्शनकारी राजभवन और CM हाउस तक पहुंच गए। ये गवर्नर और CM को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। सुरक्षाबलों ने ज्ञापन सौंपने की मांग पूरी कर दी, इसके बाद भी स्टूडेंट्स सड़क पर प्रदर्शन करते रहे।

वहीं, स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे यहां डटे रहेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षाबलों के साथ झड़प भी हुई। स्टूडेंट्स 1 और 3 सितंबर को मैतेई इलाकों में हुए ड्रोन हमलों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सेंट्रल फोर्सेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए उनसे राज्य छोड़कर जाने की मांग की। साथ ही राज्य के 60 में से 50 मैतेई विधायकों से अपना रुख स्पष्ट करने या इस्तीफा देने को कहा। इन स्टूडेंट्स ने यह भी डिमांड की है कि राज्य में यूनिफाइड कमांड की कमान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को दी जाए। यानी, सेंट्रल और स्टेट फोर्स की कमान केंद्र की बजाय मुख्यमंत्री के पास हो। ये लोग DGP और सिक्योरिटी एडवाइजर को हटाने की भी मांग कर रहे हैं। आपको बता दें, मणिपुर में मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। बीते 7 दिनों से हिंसा बढ़ गई है। इसमें 8 लोगों की मौत हुई है। 15 से ज्यादा घायल हैं। हाल ही में मणिपुर में ड्रोन से भी हमले हुए हैं। इनमें 2 लोगों की मौत हुई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.