ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

बेंगलुरु के एक घर में 42 करोड़ रुपए कैश मिले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 13, 2023

मुंबई, 13 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में पूर्व महिला पार्षद अश्वत्थम्मा, उनके पति और रिश्तेदारों पर इनकम टैक्स की छापेमारी में बेड के नीचे से 22 बॉक्स में 42 करोड़ से ज्यादा कैश मिला। अश्वत्थम्मा कांग्रेस के पूर्व विधायक श्रीनिवासमूर्ति की बड़ी बहन हैं। उनके पति आर अंबिकापति बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं। दरअसल, बीते दिन देर रात बेंगलुरु के आरटी नगर में अश्वत्थम्मा, उनके पति आर अंबिकापति, बेटी और बहनोई के यहां छापेमारी में 500-500 के नोटों से भरे 22 बॉक्स मिले। यह घर किसका है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। यह रकम कथित रूप से बेंगलुरु से चेन्नई होते हुए हैदराबाद ले जानी थी। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह छापेमारी की। अंबिकापति ने कर्नाटक की पूर्व बसवराज बोम्मई सरकार पर उनकी योजनाओं में 40% कमीशन लेने का आरोप लगाया था। इसके चलते भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने अंबिकापति के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

वहीं, कर्नाटक के कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डी केम्पन्ना ने इनकम टैक्स की रेड पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले आठ साल से कोई काम नहीं किया। मुझे मेरी पत्नी ने फोन पर बताया था कि अंबिकापति और उनके रिश्तेदारों के घर छापेमारी हुई है। ठेकेदार होने के अलावा मेरे पास और काम भी हैं। अगर आयकर विभाग को अंबिकापति के रिश्तेदारों के घर से पैसे मिले हैं तो उन्हें अपना काम करने दें। साथ ही तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव ने इस कैश को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता ने दावा किया कि यह रकम तेलंगाना टैक्स के नाम पर बिल्डरों, सोना का कारोबार करने वाले लोगों और ठेकेदारों से ली गई है। यह रकम उन 1500 करोड़ रुपए का हिस्सा है, जिसे कांग्रेस ने तेलंगाना में KCR के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों में मांगा है। आपको बता दें, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजामाबाद में कहा था, KCR ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की आर्थिक मदद की थी। इसलिए अब कर्नाटक सरकार तेलंगाना में BRS की मदद के लिए पैसे भेज रही है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होनी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.