ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कहा, मोदी जी की याददाश्त कमजोर हो रही, उन्हें बाइडेन जैसे भूलने की बीमारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 16, 2024

मुंबई, 16 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कहा, मोदी जी की याददाश्त कमजोर हो रही है, अमेरिकी राष्ट्रपति को भी भूलने की बीमारी है। राहुल ने कहा कि मेरी बहन ने मुझे बताया कि आजकल मोदी जी अपने भाषणों में वही बातें बोल रहे हैं, जो हम बोल रहे हैं। शायद मोदी जी को मेमोरी लॉस हो गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी भाषण देते वक्त भूल जाते थे। बोलना कुछ होता था और बोल कुछ और देते थे। फिर पीछे से उन्हें बताया जाता था कि ये नहीं बोलना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति आए थे, उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति ने रूस का राष्ट्रपति पुतिन कह दिया। उनके पीछे खड़े लोगों ने कहा कि ये रूस के नहीं हैं, यूक्रेन के हैं। उनका मेमोरी लॉस हो गया था। ऐसे ही हमारे प्रधानमंत्री का मेमोरी लॉस हो गया है।

राहुल ने आगे कहा कि हो सकता है अगली मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी आपसे कहें कि महाराष्ट्र सरकार सोयाबीन के लिए प्रति क्विंटल 7 हजार रुपए देती है। मैंने कहा भाजपा कॉन्स्टिट्यूशन पर आक्रमण कर रही है, वो कहते हैं कांग्रेस पार्टी संविधान पर आक्रमण कर रही है। मैं हर भाषण में संविधान की कॉपी लेकर चल रहा हूं, इसे दिखा रहा हूं, एक साल से कह रहा हूं कि भाजपा इस पर आक्रमण कर रही है। मोदी जी को पता लगा कि लोगों को गुस्सा आ रहा है तो मोदी जी कहने लगे हैं कि राहुल गांधी संविधान पर हमला कर रहे हैं। मैं हर भाषण में कहता हूं कि 50% आरक्षण की दीवार को गिराकर हम दायरा बड़ा कर देंगे। लोकसभा में मैंने मोदी जी के सामने ये कहा कि 50% आरक्षण की दीवार जिसे आप नहीं तोड़ना चाह रहे हो, उसे हम लोकसभा में तोड़कर दिखाएंगे, लेकिन उनको मेमोरी लॉस हो गया। वो कहते हैं कि राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ है। अगली मीटिंग में कहेंगे कि राहुल गांधी जातीय जनगणना के खिलाफ हैं। जबकि मैंने उनके सामने कहा है कि मोदी जी जातीय जनगणना कराइए। देश को पता लगना चाहिए कि कितने दलित हैं, कितने आदिवासी है और कितने पिछड़े वर्ग के लोग हैं। देश को पता लगना चाहिए कि इनकी भागीदारी कितनी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.