ताजा खबर
2036 ओलंपिक की तैयारी: अहमदाबाद की जसपुर झील बनेगी वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन   ||    अहमदाबाद की झुलसा देने वाली गर्मी ने ईशांत और अक्षर को किया बेहाल, मैदान पर दिखी मुश्किलें   ||    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 1,000 विदेशी छात्रों के वीजा रद्द   ||    हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने के लिए स्कॉटलैंड ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पेश किया ये प्रस्ताव   ||    अमेरिका के पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या किसने की, जारी हुआ 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड   ||    अपने भाई के साथ 1 साल तक संबंध बनाती रही अमेरिकी युवती, तब महज 17 साल थी उम्र...खुलासा कर देगा हैरान   ||    कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट पर बड़ा खुलासा   ||    म्यांमार में फिर आया भूकंप, देर रात दो बार हिली धरती, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?   ||    पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, कर्नाटक में मारी गोली   ||    BECIL के पूर्व CMD को CBI ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दर्ज हुई थी FIR; जानें क्या है पूरा मामला   ||   

शिवाजी की मूर्ति गिरने पर शरद ने कहा, ये गंभीर मामला, उद्धव ने कहा, मूर्ति हवा से कैसे गिरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 28, 2024

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुंबई में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर महा विकास अघाड़ी (MVA) की बैठक हुई। इसमें NCP (SP) प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी शामिल हुए। बैठक के बाद तीनों पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उद्भव ठाकरे ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी समुद्र किनारे राजभवन में रहते थे, उनकी टोपी कभी नहीं उड़ी। शिवाजी महाराज की मूर्ति हवा से कैसे गिर गई। राज्य में भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार चल रही है। स्मारक के काम में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। इसे फिर से बनाने के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार होगा। कामकाज में कीड़े लग गए हैं। मैं इन्हें ⁠शिवद्रोही कहूंगा। महिला सुरक्षा को लेकर हमने दो-तीन दिन पहले बंद का आवाहन किया था, लेकिन के कोर्ट आदेश के कारण ये नहीं हो सका। अब 1 सितंबर को MVA का मुंबई के हुतात्मा चौक पर आंदोलन होगा।

वहीं, शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। ये गंभीर मामला है इसमें राजनीति क्या है। वहीं, नाना पटोले ने कहा कि पीएम मोदी को शिवाजी महाराज की तरह टोपी पहनाई। शिवाजी महाराज की तुलना पीएम मोदी से कर रहे हैं। ये महाराष्ट्र का अपमान है। जनता में गुस्सा है। ये शिवद्रोही लोग हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एनसीपी (अजित गुट) प्रमुख अजित पवार ने कहा कि शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं, उनकी प्रतिमा ढहने के लिए मैं महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से माफी मांगता हूं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.