ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी खींचतान: डीके शिवकुमार को CM बनाए जाने की मांग तेज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 1, 2025

मुंबई, 01 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु पहुंचे हैं और लगातार पार्टी विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने NDTV से बातचीत में दावा किया कि लगभग 100 विधायक मुख्यमंत्री बदलने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ, तो कांग्रेस 2028 का विधानसभा चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं होगी। हुसैन ने साफ किया कि वे सुरजेवाला के समक्ष इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार ने पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत की है और अब उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए।

2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत में डीके शिवकुमार की अहम भूमिका मानी जाती है। तब वे मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उस समय ढाई-ढाई साल के रोटेशनल मुख्यमंत्री फॉर्मूले की भी चर्चा हुई थी, हालांकि पार्टी ने इसे कभी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।

रणदीप सुरजेवाला के इस दौरे को राजनीतिक हलकों में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच बढ़ती खाई से जोड़ा जा रहा है, हालांकि उन्होंने इस अटकल को पूरी तरह खारिज करते हुए अपने दौरे को सिर्फ "संगठनात्मक समीक्षा" बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को काल्पनिक बताया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार चट्टान की तरह मजबूत है और पांच साल तक टिकेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बदलने का फैसला पूरी तरह हाईकमान पर निर्भर है और यह कोई नहीं जानता कि हाईकमान के मन में क्या चल रहा है। खड़गे ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा ने कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। विपक्ष के नेता आर अशोक ने पूछा कि अगर खड़गे हाईकमान नहीं हैं, तो फिर राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से कौन यह निर्णय लेता है? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में फैसले केवल 10 जनपथ के बंद दरवाजों के पीछे लिए जाते हैं और पार्टी अध्यक्ष का पद सिर्फ दिखावे के लिए होता है।

इधर, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि सिद्धारमैया को कांग्रेस विधायक दल का नेता पूरे पांच साल के लिए चुना गया था और उस समय कार्यकाल को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की गई थी। यदि वे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहते हैं, तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

2023 में मुख्यमंत्री पद की घोषणा के तुरंत बाद एक इंटरव्यू में डीके शिवकुमार से जब यह पूछा गया था कि सरकार पांच साल टिकेगी या नहीं और क्या सिद्धारमैया के साथ नेतृत्व को लेकर कोई विवाद होगा, तो उन्होंने सिर्फ सरकार की स्थिरता पर जोर दिया था। लेकिन सिद्धारमैया के पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहने पर उन्होंने कोई सीधा उत्तर नहीं दिया था। उसी समय यह अटकलें शुरू हुई थीं कि दोनों नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर सहमति बनी है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि आज तक नहीं हुई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.