ताजा खबर
IIM अहमदाबाद में नया MBA प्रोग्राम: AI और बिज़नेस एनालिटिक्स में दो साल का कोर्स   ||    एयर इंडिया पायलट सुमित सबरवाल हादसा: पिता की न्यायिक जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने बोझ न लेने की सल...   ||    'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||   

तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 5 दिन तक 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट किया जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 18, 2024

मुंबई, 18 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में गर्मी के तेज असर को देखते हुए मौसम विभाग ने 5 दिन तक दिल्ली समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन राज्यों के कई शहरों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 46.9 डिग्री पहुंचा। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, गोवा, असम और त्रिपुरा में आज उमसभरी गर्मी का अनुमान जारी किया गया है। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 5 दिन तक तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश का दौर रहेगा। वहीं, कर्नाटक में दो दिन बाद यानी 20 मई से तेज बारिश की संभावना बनेगी। साथ ही तमिलनाडु में तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए। तमिलनाडु की SDRF टीम ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम शुक्रवार देर रात ही चेन्नई से तिरुनेलवेली पहुंच गई है। जिले के निचले इलाकों में भारी बारिश से निपटने की तैयारी कर रही है।

तो वहीं, IMD ने 18 से 20 मई के बीच केरल के मलप्पुरम और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य आठ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। लोगों से 21 मई तक समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही तेज आंधी और तूफान की संभावना भी जताई है। IMD ने कर्नाटक के शिवमोगा, चिक्कमगलुरु, कोडागु, हसन, मैसूर, मांड्या, चामराजनगर, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में 17 से 21 मई के बीच तेज बारिश की संभावना जताई है। 18 मई को कोडागु, हसन, मैसूरु, मांड्या और तुमुकुरु जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आपको बता दे, 19 मई को 12 राज्यों असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक में तेज बारिश होगी, 6 राज्यों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट रहेगा। ओडिशा में उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। साथ ही, 20 मई को पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बिजली गिरने का अनुमान है, केरल, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान एंड निकोबार में भारी बारिश हो रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। इन राज्यों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.