ताजा खबर
IIM अहमदाबाद में नया MBA प्रोग्राम: AI और बिज़नेस एनालिटिक्स में दो साल का कोर्स   ||    एयर इंडिया पायलट सुमित सबरवाल हादसा: पिता की न्यायिक जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने बोझ न लेने की सल...   ||    'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||   

मिजोरम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड, अब तक 29 लोगो की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

मुंबई, 29 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मिजोरम में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। इनमें 14 लोगों की मौत आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से हुई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोग अब भी लापता हैं। असम में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 18 घायल हो गए। नगालैंड में चार लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घर तबाह हो गए। मेघालय में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा घायल हो गए। वहीं, मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच पत्थर खदान पिछले तीन दशकों से बंद थी। यहां कई घर और वर्कर कैंप थे। मंगलवार सुबह 6 बजे यहां लैंडस्लाइड हुआ, जिससे करीब 22 लोग मलबे के नीचे दब गए। पत्थर खदान से 14 शवों को निकाला गया था। बुधवार दोपहर तक चार और शव निकाले गए। इनमें एक चार साल का लड़का और एक छह साल की लड़की है। 8 लापता लोगों की तलाश के लिए रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान मलबे में दबे दो लोगों को जिंदा निकाला गया।

तो वहीं, IMD ने मिजोरम के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में 30 मई तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में 29 और 30 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को बुधवार (29 मई) को बंद करने का आदेश दिया है। राज्य के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए थे। सरकारी दफ्तर बंद थे। प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने के लिए कहा गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.