ताजा खबर
2036 ओलंपिक की तैयारी: अहमदाबाद की जसपुर झील बनेगी वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन   ||    अहमदाबाद की झुलसा देने वाली गर्मी ने ईशांत और अक्षर को किया बेहाल, मैदान पर दिखी मुश्किलें   ||    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 1,000 विदेशी छात्रों के वीजा रद्द   ||    हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने के लिए स्कॉटलैंड ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पेश किया ये प्रस्ताव   ||    अमेरिका के पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या किसने की, जारी हुआ 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड   ||    अपने भाई के साथ 1 साल तक संबंध बनाती रही अमेरिकी युवती, तब महज 17 साल थी उम्र...खुलासा कर देगा हैरान   ||    कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट पर बड़ा खुलासा   ||    म्यांमार में फिर आया भूकंप, देर रात दो बार हिली धरती, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?   ||    पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, कर्नाटक में मारी गोली   ||    BECIL के पूर्व CMD को CBI ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दर्ज हुई थी FIR; जानें क्या है पूरा मामला   ||   

हरियाणा CM एक हफ्ते में लेंगे शपथ, PM मोदी भी होंगे शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 9, 2024

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा में नायब सैनी 15 अक्टूबर से पहले नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और BJP के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। सीएम के साथ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। प्रदेश में 8 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों में BJP ने 48 सीटें जीती हैं। भाजपा पहले ही नायब सैनी को CM चेहरा घोषित कर चुकी थी। चुनाव भी उनकी ही अगुआई में लड़ा गया। चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे कार्यवाहक सीएम नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

तो वहीं, इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले। यहां नायब सैनी ने CM बनाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी कर दी है। सीएम का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पहले दशहरे के दिन शपथग्रहण की संभावना थी। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने कहा कि यह फेस्टिवल सीजन है। इसलिए सीएम के नाम और शपथ को लेकर दशहरे के बाद चर्चा की जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.