ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, कौन जानता है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 8, 2024

मुंबई, 08 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में कहा जो लोग 400 सीटों की बात करते थे, वे अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके। ऐसा मत सोचिए कि INDIA ब्लॉक ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है तो कभी नहीं करेगा। हम बस इंतजार कर रहे हैं क्योंकि चीजें बदलती हैं। आखिरकार सरकार INDIA की ही बनेगी, लेकिन उन्हें कुछ दिन सरकार चला लेने दीजिए। कई बार सरकारें एक ही दिन टिकती हैं। कुछ भी हो सकता है, कौन जानता है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चले। ममता ने कहा कि वे नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गैर-लोकतांत्रिक और अवैध तरीके से सरकार बना रही है। उनकी पार्टी NDA सरकार बनते देखगी और अपनी बारी का इंतजार करेगी। नव निर्वाचित तृणमूल सांसदों के साथ बैठक करने के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी अगर भाजपा के नेतृत्व वाली कमजोर और अस्थिर NDA सरकार सत्ता से बाहर हो जाती है। देश को बदलाव चाहिए। जनादेश बदलाव के लिए था। यह नरेंद्र मोदी के खिलाफ था, इसलिए उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए। किसी और को पीएम बनने देना चाहिए था।

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस को 99, तृणमूल कांग्रेस की 29 और समाजवादी पार्टी की 37 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है, ऐसे में सरकार बनाने के लिए INDIA गुट को 38 सीटें और चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.