ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

एयर चीफ मार्शल ने बताया, प्रयागराज में वायुसेना दिवस पर होगा मिग 21 का आखिरी फ्लाई पास्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 3, 2023

मुंबई, 03 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना 2025 तक सभी मिग 21 स्क्वॉड्रन को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मार्क 1A यानी तेजस से बदल देगी। प्रयागराज में 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर होने वाला फ्लाई पास्ट मिग 21 का आखिरी फ्लाईपास्ट होगा। चौधरी ने कहा कि मिग 21 का यह दुनिया भर में संभवत: आखिरी फ्लाईपास्ट होगा। गौरतलब है कि मिग 21 पिछले 60 साल से भी ज्यादा समय से भारतीय वायुसेना में है। पिछले दिनों में कई दुर्घटनाओं का शिकार भी हुआ है।

एयर चीफ मार्शल ने आगे कहा, हमने 83 LCA मार्क 1A (तेजस) के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसमें 97 एक्स्ट्रा एयरक्राफ्ट के साथ कुल 180 LCA मार्क-1A लाए जाएंगे। एक या दो महीने में दूसरा स्क्वॉड्रन नंबर-प्लेटेड हो जाएगा। अगले साल तक तीसरे स्क्वॉड्रन को भी नंबर-प्लेटेड कर दिया जाएगा। भारतीय वायु सेना अगले सात-आठ साल में 2.5 से 3 लाख करोड़ के सैन्य उपकरण और हार्डवेयर को शामिल करने पर विचार कर रही है। हमें रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम की तीन यूनिट मिलीं हैं। अगले साल तक शेष दो और की उम्मीद है। एयर चीफ ने यह भी बताया कि, प्रयागराज में होने वाले एयर शो में 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इसमें टाइगरमोथ और हार्वर्ड जैसे हैरिटेज एयरक्राफ्ट से लेकर हाल ही में शामिल C-295 भी करतब दिखाएगा। इस शो के लिए 20 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों और यूथ को बुलाया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.