ताजा खबर
“कुछ किरदार बाहरी नहीं, भीतर से भी बदलते हैं” – कैलोरी में अनुपम खेर का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन   ||    सिंगर जुबीन गर्ग का सफर थम गया – असम सरकार ने घोषित किया तीन दिन का राजकीय शोक   ||    ऑस्कर एंट्री के लिए होमबाउंड की टीम को मुबारकबाद - विनीत कुमार सिंह   ||    “शाहरुख ने 18 साल पहले जो सिखाया, आज भी साथ है” — किंग से वापसी करेगी दीपिका   ||    होमबॉन्ड मेरी प्राउडेस्ट फिल्म हैं - ईशान खट्टर की 'होमबाउंड' ऑस्कर की दौड़ शामिल हुई   ||    ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||   

गुजरात के मेहसाणा में हुआ हादसा, 9 मजदूरों की हुई मौत, फैक्ट्री में टैंक खोदते वक्त गिरी मिट्टी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 12, 2024

मुंबई, 12 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई। 19 साल के लड़के को जिंदा बचा लिया गया। हादसा मेहसाणा से लगभग 37 किमी दूर जासलपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई। सभी 9 शव बरामद कर लिए गए हैं। स्टील आईनॉक्स स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड में जब मजदूर टैंक खोद रहे थे, तब अचानक मिट्टी गिरी। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से मिट्‌टी हटाई गई। मौके पर 5 एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची।

तो वहीं, मेहसाणा जिले के एसपी डॉ. तरूण दुग्गल ने बताया कि कादी के गांव में नई कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी हादसा हुआ। मजदूर किसी निजी कंपनी के बताए गए हैं। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे की जांच की जा रही है। मेहसाणा की जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ. हसरत जैस्मिन ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12.45 बजे हुआ। हमारी जानकारी के अनुसार वहां 9-10 लोग फंसे हुए थे। 19 साल के एक लड़के को जिंदा बचा लिया गया है। उसके बयान के मुताबिक 10 लोग यहां काम कर रहे थे। इनमें दो महिलाएं थीं। साथ ही, PM नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावितों की​​​​​​ हरसंभव मदद करेगा।प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.