ताजा खबर
बांके बिहारी मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु की मौत: दर्शन के समय घबराहट हुई, बेहोश होकर गिरे... फिर उ...   ||    ‘सभी तीर्थस्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा…’, वाराणसी में ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पर बोले पीए...   ||    DNA के खोजकर्ता जेम्स वॉटसन का निधन, 1962 में मिला था नोबेल पुरस्कार   ||    उत्तर कोरिया ने दी हमले की धमकी, US-दक्षिण कोरिया सुरक्षा बैठक पर भड़के रक्षा मंत्री   ||    फैक्ट चेक: अमेरिकी झंडे फेंकने का ये वीडियो 2023 का है, ममदानी की जीत से इसका नहीं है कोई लेना-देना   ||    IND vs AUS 5th T20I: सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी होगी प्लेइंग 11   ||    Top 10 Fastest Trains: ये हैं दुनिया की 10 सबसे तेज ट्रेनें, नंबर 1 पर जापान नहीं, इस देश का है नाम   ||    आज का इतिहास: कैसे और किसने की थी X-Ray की एक्सीडेंटल खोज, जानें कैसे एक चमक ने बदल दी दुनिया   ||    ‘संजू सैमसन ने अपना स्थान खो दिया…’ पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उठाई आवाज   ||    IND vs AUS: क्या 5वें टी20 मैच के लिए बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? जानें कौन अंदर और कौन बाहर   ||   

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिरी, 27 यात्रियों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 23, 2024

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई है। 10 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। तनहुन के मुख्य जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया कि कुछ घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन पहुंचा। 12 गंभीर घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर काठमांडू लाया गया।

गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। महाराष्ट्र से करीब 4 महीने पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 10 दिन इन्हें नेपाल में घूमना था। एक बस आज नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बसों में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं। उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल बस हादसे में मदद के निर्देश दिए हैं। रिलीफ कमिश्नर जीएस नवीन ने नेपाल सरकार के अधिकारियों से बात की। नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट किया जा रहा है। यूपी सरकार के रिलीफ कमिश्नर ने बताया कि यह एक ट्रैवलर बस थी। इसलिए बस में यूपी और दूसरे राज्यों के लोगों के होने की भी संभावना है। नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। महाराजगंज के एसडीएम को नेपाल भेजा गया है। साथ ही, बस के मालिक विष्णु केसरवानी ने बताया कि हमारी तीन बसें गोरखपुर से नेपाल गईं थीं। इनमें महाराष्ट्र के लोग थे। हमने सभी को इलाहाबाद से पिक किया था। यहां से चित्रकूट ले गए। फिर अयोध्या आए थे। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए सुनौली और लुंबिनी गए थे। वहां से पोखरा गए थे। पोखरा से तीनों बस काठमांडू के लिए जा रही थी। मुगलिंग के पास एक बस का एक्सीडेंट हो गया। ड्राइवर का नाम मुस्तफा है। उसका इंडियन और नेपाली नंबर, दोनों बंद है। उसके जिंदा रहने का अभी तक प्रमाण नहीं मिला है। इंडियन एंबेसी के लोग वहां पहुंच गए हैं। बस का इंश्योरेंस नेपाल और इंडिया दोनों जगह का था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.