ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

छात्रों के समर्थन में बोले नसीरुद्दीन शाह, लाठीचार्ज पर जताया गुस्सा, युवाओं से कहा- 'हिम्मत मत हारो'

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 22, 2026

दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा में है। CJP के 'चलो संसद' मार्च केदौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद जारी इस संदेश में उन्होंने छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर गहरा दुख और नाराज़गी जताई। साथ ही युवाओं सेअपील की कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में हिम्मत न हारें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहें।

उर्दू में जारी अपने संदेश में नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर उनका दिल दुख और गुस्से से भर गया। उन्होंने लाठीचार्ज करने वालेपुलिसकर्मियों की तुलना अमेरिका की इमिग्रेशन एजेंसी ICE के एजेंट्स से करते हुए कहा कि नकाब पहनकर और डंडे लेकर कार्रवाई करने वालीतस्वीरों ने उन्हें उसी की याद दिलाई। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से यह भी कहा कि वे अपने बच्चों के भविष्य के बारे में भी सोचें।

वीडियो के अंत में अभिनेता ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश के कई लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा देश की युवापीढ़ी पर भरोसा रहा है और मौजूदा घटनाओं के बाद यह विश्वास और मजबूत हुआ है। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जारहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया और हालात बिगड़ने पर कार्रवाई करनी पड़ी।दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना भेदभाव के बल प्रयोग किया, जिससे कई छात्र घायल हुए। इसी मुद्दे को लेकर विरोधप्रदर्शन जारी है और शिक्षा व्यवस्था तथा कथित परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर जवाबदेही की मांग लगातार उठाई जा रही है।

Check Out The Post-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.