ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

मोहलाल की बेटी विस्मया कर रही हैं एक्टिंग डेब्यू, फिल्म का नाम है ‘थुडक्कम’

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बेटी विस्मया अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। वह जल्द ही अपनी पहली फिल्म ‘थुडक्कम’ में नजर आएंगी। इसफिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर जुड एंथनी जोसफ और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं एंटनी परुंबवूर, जो मोहनलाल के साथ लंबे समय सेजुड़े हैं। फिल्म को आशिर्वाद सिनेमा के बैनर तले बनाया जा रहा है।

मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए अपनी बेटी के लिए एक प्यारा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, “डियरमयाकुट्टी, तुम्हारा ‘थुडक्कम’ सिनेमा के साथ एक खूबसूरत सफर की शुरुआत हो।" उनके इस पोस्ट से साफ है कि वो अपनी बेटी को इस नए सफर केलिए पूरा समर्थन दे रहे हैं।

मोहनलाल और उनकी पत्नी सुचित्रा की शादी 1988 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं – अभिनेता प्रणव मोहनलाल और विस्मया। प्रणव पहले हीफिल्मी दुनिया में आ चुके हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘ओन्नामन’ (2002) से शुरुआत की थी और फिर 2022 में रोमांटिक फिल्म ‘हृदयम’ सेलीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था।

अब विस्मया की बारी है। फिल्म ‘थुडक्कम’, जिसका मतलब ही होता है "शुरुआत", उनके करियर की पहली फिल्म है। जुड एंथनी जोसफ की यहफिल्म एक इमोशनल और स्ट्रॉन्ग स्टोरी बताने वाली फिल्म मानी जा रही है। विस्मया का ये डेब्यू खास है, क्योंकि वह एक सिनेमा परिवार से आती हैंऔर उनके पीछे एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम भी है। अब सबकी नजरें टिकी हैं इस नई शुरुआत पर।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.