ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

आर्यन खान की डेब्यू सीरीज की स्क्रीनिंग में छाईं लारिसा बोन्सी, रूमर्ड रिलेशनशिप ने खींचा सबका ध्यान!

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 18, 2025

आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है। इस खास मौके पर बुधवार को मुंबई मेंएक ग्रैंड स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज़्यादा लाइमलाइट बटोरीब्राज़ीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी ने, जिन्हें आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माना जाता है।

लारिसा बोन्सी इस स्क्रीनिंग में ब्लैक गाउन में पहुंचीं और अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच लिया। पैपराजी के लिए मुस्कुराते हुए पोज़ देतीलारिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे आर्यन और लारिसा के रिश्ते की एक और कड़ी मान रहे हैं। इससे पहलेभी दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, खासकर न्यू ईयर पार्टी और प्राइवेट गेट-टुगेदर्स में।

लारिसा बोन्सी बॉलीवुड में कोई नया नाम नहीं हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘देसी बॉयज’ के पॉपुलर गाने ‘सुबह होने नदे’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें गुरु रंधावा के साथ ‘सूरमा-सूरमा’ खासा लोकप्रिय रहा।

आर्यन खान की सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक सैटायर है जो ग्लैमर इंडस्ट्री की परतें खोलती है। इस शो में लक्ष्य ललवानी, बॉबी देओल, राघवजुयाल और सहर बंब्बा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। साथ ही शाहरुख खान, करण जौहर, सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे सितारों के कैमियो भीदर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

जहां एक ओर आर्यन अपने निर्देशन के लिए सराहना बटोर रहे हैं, वहीं लारिसा के साथ उनका बढ़ता जुड़ाव भी चर्चा का विषय बन गया है। देखनादिलचस्प होगा कि ये ‘रूमर्ड रिलेशनशिप’ आगे क्या मोड़ लेता है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.