ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

'ओजी' से रिवील हुआ प्रकाश राज का ‘सत्या दादा’ लुक, गंभीर अवतार में दिखे अभिनेता

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 18, 2025

पावर स्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कररहे हैं और यह 2025 की सबसे बड़ी एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही है। आज फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता प्रकाश राज का पहलालुक रिवील कर इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

डीवीवी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर प्रकाश राज का लुक शेयर करते हुए खुलासा किया कि वह फिल्म में ‘सत्या दादा’ की भूमिका निभा रहे हैं। जारी किए गए पोस्टर में प्रकाश राज एक गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह गहरे मैरून कुर्ते के ऊपर शॉल ओढ़े हुए हैंऔर आंखों पर नजर का चश्मा लगाए दिखते हैं। पोस्टर पर ऊपर लिखा है – “सत्या दादा”, जो उनके किरदार की ताकत और प्रभाव को दर्शाता है।

फिल्म ‘OG’ में पवन कल्याण के साथ-साथ इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज, और श्रीया रेड्डी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जो साउथ सिनेमा की एक बड़ी प्रोडक्शन हाउस है।

पहले यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 25 सितंबर 2025 घोषित की गई है। पवन कल्याण के प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और प्रकाश राज का ये दमदार लुक इस फिल्म को लेकर उत्साह कोऔर भी ज्यादा बढ़ा रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.