ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

पेड्डी में अचियम्मा का रोल निभाएगी जान्हवी कपूर

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 1, 2025

वृद्धि सिनेमाज़ ने बहुप्रतीक्षित तेलुगु एक्शन-ड्रामा “पेड्डी” के दो नए पोस्टर्स जारी कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिनमें जान्हवी कपूरअपने अब तक के सबसे दमदार किरदार अचियम्मा के रूप में नज़र आ रही हैं। “हमारे पेड्डी का प्यार, एक उग्र रवैये के साथ” कैप्शन के साथ जारी इनपोस्टर्स ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित “पेड्डी” में राम चरण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान बुची बाबू सना के हाथोंमें है। संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान फिल्म का म्यूज़िक दे रहे हैं। जारी पोस्टर्स में जान्हवी दो बेहद प्रभावशाली रूपों में दिखती हैं — एक में वहउत्सव की भीड़ में जीप पर सवार एक बाग़ी नायिका हैं, और दूसरे में माइक्रोफ़ोन थामे दृढ़ता और जुनून का प्रतीक।

प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन को हल्के-फुल्के तेलुगु हास्य, तारीफों और अचियम्मा के नाम पर मीम्स से भर दिया है। कई लोगों ने जान्हवी के इस देहातीऔर “फायरब्रांड” अवतार को उनके करियर की नई दिशा बताया। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, जोशीले एक्शन और भावनात्मक गहराई का संगम “पेड्डी” को2026 की सबसे बड़ी अखिल भारतीय रिलीज़ में से एक बना रहा है।

वर्तमान में श्रीलंका और मैसूर में शूट हो रही इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म कोवृद्धि सिनेमाज़, मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि टी-सीरीज़ इसके म्यूज़िक राइट्स संभाल रही है।

27 मार्च 2026 को होने वाली “पेड्डी” की पेन-इंडिया रिलीज़ के साथ दर्शक उम्मीद कर सकते हैं — एक्शन, संगीत और भावना से भरपूर असलीसिनेमाई अनुभव!


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.