ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

Gold Rate Today: नवरात्र के चौथे दिन सोने के दाम धड़ाम, एक ही दिन में इतने गिरे रेट

Photo Source :

Posted On:Friday, September 26, 2025

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर भक्तिमय माहौल है, वहीं दूसरी ओर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। 25 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि गिरावट के बावजूद, सोने की कीमत अब भी 1 लाख रुपये प्रति 100 ग्राम से ऊपर बनी हुई है।

गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज सोने की कीमत में 930 रुपये से लेकर 9300 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन के मुकाबले यह गिरावट कहीं अधिक है, क्योंकि उस समय यह गिरावट 300 से 3200 रुपये के बीच थी।


10 ग्राम सोना कितना सस्ता हुआ?

आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 930 रुपये सस्ता होकर 114440 रुपये पर आ गया है। कल इसकी कीमत 115370 रुपये थी।
22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 850 रुपये सस्ता होकर 105750 रुपये हो गया, जबकि बीते दिन इसका रेट 106600 रुपये था।
वहीं 18 कैरेट का 10 ग्राम सोना 700 रुपये सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 85830 रुपये रह गई है, जबकि कल यह 86530 रुपये था।


100 ग्राम सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

  • 24 कैरेट सोने की कीमत में 9300 रुपये की गिरावट आई है, जिससे अब यह 11,44,400 रुपये पर आ गया है।

  • 22 कैरेट का 100 ग्राम सोना 8500 रुपये सस्ता होकर 10,57,500 रुपये पर पहुंच गया है।

  • वहीं 18 कैरेट का 100 ग्राम सोना अब 7000 रुपये की कमी के बाद 8,58,300 रुपये में मिल रहा है।


8 ग्राम सोने पर भी राहत

छोटी मात्रा में सोना खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है।

  • 24 कैरेट का 8 ग्राम सोना आज 744 रुपये सस्ता होकर 91,552 रुपये पर आ गया है।

  • 22 कैरेट का 8 ग्राम सोना 680 रुपये सस्ता होकर 83,290 रुपये में बिक रहा है।

  • 18 कैरेट का 8 ग्राम सोना 560 रुपये की कमी के बाद 68,664 रुपये में मिल रहा है।


प्रमुख शहरों में सोने का आज का रेट

शहर 24 कैरेट (प्रति ग्राम) 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹11449 ₹10505 ₹8598
मुंबई ₹11444 ₹10490 ₹8583
लखनऊ ₹11459 ₹10505 ₹8598
पटना ₹11449 ₹10495 ₹8658
चंडीगढ़ ₹11449 ₹10505 ₹8598

सोने की गिरती कीमतों के कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल ही में अमेरिका और वैश्विक बाजारों में चल रही अनिश्चितता, डॉलर में मजबूती और निवेशकों का रुझान बदलने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। नवरात्रि और आगामी त्योहारों को देखते हुए यह गिरावट ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.