ताजा खबर
Virat Kohli Birthday: 37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के 'बादशाह' और चेज मास्टर विराट कोहली, बर्थडे पर पढ़ें...   ||    Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE-BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें अगली छुट्ट...   ||    Bihar Chunav: 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', पहले चरण में छाए रहे ये राजनीतिक मुद्दे   ||    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी   ||    जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क सिटी के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर बने   ||    Dev Deepawali 2025: देव दीपावली आज, जरूर करें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आरती   ||    Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानकदेव जी के ये वचन बदल सकते हैं आपका जीवन, जरूर लें सीख   ||    Aaj ka Panchang: गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए ...   ||    अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण, गुजरात के चार सेमीकंडक्टर प्लांट्स की प्रगति से संतुष्ट...   ||    बैंकॉक से गांजा तस्करी का खुलासा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 6.2 किलो ड्रग्स के साथ दो भारतीय गिरफ्तार   ||   

पुतिन और मोदी की फोन पर बातचीत, भारत-रूस संबंध और यूक्रेन मुद्दा चर्चा में रहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अलास्का में हुई अपनी हालिया मुलाकात की जानकारी दी। इस बातचीत में मोदी ने यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि भारत इस दिशा में हर संभव प्रयासों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने पुतिन को अलास्का बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद भी दिया। दोनों नेताओं ने भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

दरअसल, पुतिन और ट्रम्प की 15 अगस्त की देर रात अलास्का में करीब तीन घंटे लंबी बैठक हुई थी, जिसमें यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। बैठक के बाद ट्रम्प ने इसे सकारात्मक बताते हुए 10 में से 10 अंक दिए और कहा कि समझौता तभी होगा जब सब कुछ अंतिम रूप लेगा। वहीं पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सर्वोपरि है और अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी 12 अगस्त को पीएम मोदी से फोन पर लंबी बातचीत की थी। उन्होंने मोदी को रूसी हमलों की जानकारी दी, खासकर जापोरिझिया में बस स्टेशन पर हुए हमले के बारे में, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे। जेलेंस्की ने कहा कि भारत उनके शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है और सहमत है कि यूक्रेन से जुड़े हर फैसले में यूक्रेन की भागीदारी जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पुतिन से हुई अपनी बातचीत के बारे में X पर लिखा कि उनकी चर्चा बेहद विस्तृत और सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आपसी सहयोग को बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने यह भी कहा कि वह इस साल के अंत में पुतिन की भारत यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आएंगे। यह जानकारी NSA अजीत डोभाल ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान दी थी। डोभाल ने कहा था कि भारत-रूस के रिश्ते अब बेहद खास हो गए हैं और दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर लगातार बातचीत हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की तरफ से रूस के साथ भारत के रिश्तों पर की गई टिप्पणियों और हाल ही में लगाए गए टैरिफ विवाद की वजह से यह यात्रा और भी अहम मानी जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.