ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

समुद्री लूटेरों से मिलकर लड़ेंगे भारत और केन्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 5, 2023

मुंबई, 05 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो तीन दिन की स्टेट विजिट पर भारत आए हैं। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। उनके स्वागत के वक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने साझा बयान जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मुंबई और मुंबासा को जोड़ता महासागर हमारे रिश्तों का साक्षी रहा है। उन्होंने हिंद-प्रशांत महासागर में केन्या और भारत में समुद्री लूटेरों और दूसरी चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की बात कही। दरअसल, हिंद महासागर और अरब की खाड़ी में सोमाली समुद्री लूटेरों ने सैकड़ों जहाजों पर हमला किया है। इनमें कई बार भारतीय नाविक भी निशाने पर आए हैं। इसके अलावा भारत और केन्या स्पेस और डिफेंस सेक्टर में साझेदारी बढ़ाएंगे।

तो वहीं, PM मोदी ने कहा, पिछली सदी में हमने मिलकर उपनिवेशवाद का विरोध किया। हमारा अतीत भी साझा है और भविष्य भी। आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी ने कहा- केन्या में भारतीय मूल के 80 हजार लोग रहते हैं। वो उनके लिए दूसरे घर की तरह है। इस पर केन्या के राष्ट्रपति रुटो ने कहा कि हमने भारतीयों को 2017 में नागरकिता दी है। अब केन्या उनका दूसरा नहीं पहला घर है। केन्या के राष्ट्रपति ने भारत अफ्रीकन युनियन को G20 का सदस्य बनवाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा भारत अफ्रीकी देशों को वैश्विक स्तर पर आवाज देने का काम कर रहा है। रुटो ने ये भी कहा कि वो भारत की तरह अपने लोगों के लिए घर और हेल्थ कार्ड बनवाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा भारत 250 मिलियन डॉलर का कर्ज देकर केन्या को अपने कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए मदद करेगा। कोरोना की दूसरी लहर में जब भारत जूझ रहा था तब केन्या ने समर्थन देने के तौर पर भारत को 14 गाय भेजी थी। इसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया था। हालांकि, ये केन्या का ये जाहिर करने का तरीका है कि वो मुश्किल वक्त में साथ है। केन्या ने 9/11 के आतंकी हमले के बाद अमेरिका में भी कुछ गाय भेजी थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.