ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

अहमदाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन': मिनी बांग्लादेश पर AMC की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, April 29, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने मंगलवार को शहर के चंदोला झील क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत झील के पास बनी अवैध बस्तियों को गिरा दिया गया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान पहले ही कर ली गई थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शरद सिंघल ने बताया कि चंदोला झील क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक वर्षों से अवैध रूप से रह रहे थे। हाल ही में अहमदाबाद पुलिस ने 100 से ज्यादा ऐसे लोगों की पहचान की थी। इसी आधार पर राज्य गृह मंत्रालय के आदेश के बाद AMC ने अवैध बस्तियों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। मंगलवार को पहले चरण की कार्रवाई के दौरान अवैध झोपड़ियों पर बुलडोज़र चलाए गए।

AMC अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में पूरे चंदोला झील इलाके में यह डिमोलिशन ड्राइव जारी रहेगी। अवैध निर्माणों का न सिर्फ ढांचा गिराया जाएगा बल्कि मलबा भी तुरंत हटाया जाएगा। बताया गया कि इस अभियान में करीब 80 बुलडोज़रों की मदद ली जा रही है और झुग्गियों के बिजली कनेक्शन पहले ही काट दिए गए हैं।

इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन क्लीन’ नाम दिया गया है और इसे गुजरात के इतिहास का सबसे बड़ा डिमोलिशन अभियान माना जा रहा है। स्थानीय लोग इसे 'मिनी बांग्लादेश' पर 'बुलडोजर स्ट्राइक' के रूप में देख रहे हैं। AMC, पुलिस और क्राइम ब्रांच के सहयोग से यह कार्रवाई न सिर्फ अतिक्रमण हटाने बल्कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.