ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

एक ही दिन में फ्लाइट्स की तीन बड़ी घटनाएं, अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया उड़ान रद्द

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, June 17, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-159 मंगलवार को तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी अचानक मिलने से यात्री परेशान और नाराज़ हो गए। यात्रियों का कहना है कि जब वे एयरपोर्ट पहुंचे, तब जाकर उन्हें फ्लाइट के रद्द होने की सूचना मिली, वो भी बिना किसी स्पष्ट कारण के।

दिलचस्प बात यह है कि एक ही दिन में फ्लाइट्स से जुड़ी यह तीसरी घटना थी। इससे पहले भी मंगलवार को दो अन्य उड़ानों को आपात स्थिति में उतारना पड़ा था। हाल के दिनों में अहमदाबाद और देश के दूसरे शहरों में फ्लाइट्स से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिनमें अधिकतर मामलों में तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं।

मंगलवार सुबह 9:20 बजे कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। धमकी में फ्लाइट नंबर तक साफ लिखा था, जिससे खतरे को गंभीर मानते हुए तुरंत इमरजेंसी बैठक बुलाई गई और विमान को रास्ते में ही नागपुर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवा कर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।

इसके अलावा, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 को भी तकनीकी गड़बड़ी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर रोकना पड़ा। मंगलवार तड़के करीब 12:45 बजे विमान को कोलकाता में लैंड कराया गया। जांच में सामने आया कि फ्लाइट के बाएं इंजन में खराबी थी। सुबह करीब 5:20 बजे यात्रियों को विमान से बाहर निकलने के निर्देश दिए गए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.