ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

अहमदाबाद से मुंबई हवाई यात्रा अब सिर्फ ₹2267 में, ट्रेन से भी सस्ती Akasa Air की शानदार पेशकश

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 1, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अगर आप अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं और कम बजट में तेज सफर चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Akasa Air जुलाई महीने में यात्रियों को एक खास ऑफर के तहत बेहद सस्ते किराए पर फ्लाइट टिकट दे रही है। इस ऑफर के तहत आप महज 2267 रुपए में हवाई सफर का आनंद ले सकते हैं, वो भी तब जब इतनी ही कीमत में ट्रेन का टिकट भी मिल रहा है।

goibibo वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 से 31 जुलाई तक किसी भी दिन अगर आप अहमदाबाद से मुंबई के लिए टिकट बुक करते हैं, तो आपको यह ऑफर मिल सकता है। Akasa Air की ये पेशकश पूरे जुलाई महीने के लिए लागू है, यानी आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी तारीख को ट्रैवल प्लान कर सकते हैं।

अगर तुलना की जाए तो ट्रेन के मुकाबले यह ऑफर काफी किफायती और समय बचाने वाला है। वंदेभारत की एग्जीक्यूटिव चेयरकार में किराया करीब 2300 से 2500 रुपए तक है और सफर में साढ़े पांच घंटे का समय लगता है। वहीं, शताब्दी में 2350 और दूरंतो में 2235 रुपए किराया है और इनमें सफर करने पर 6 से 7 घंटे लग जाते हैं। इसके उलट, प्लेन से आप सिर्फ सवा घंटे में मुंबई पहुंच सकते हैं।

1 जुलाई को Akasa Air की दो उड़ानें उपलब्ध हैं – पहली सुबह 8:55 बजे टेकऑफ करेगी और 10:20 पर लैंड होगी, जबकि दूसरी दोपहर 3:40 बजे उड़कर शाम 5 बजे मुंबई पहुंचेगी। हालांकि, हर दिन फ्लाइट के डिपार्चर टाइम में बदलाव हो सकता है, इसलिए टिकट बुक करने से पहले समय जरूर चेक करें।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.