ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भोपाल में तिरंगा यात्रा, CM ने कहा, छेड़ेगा, तो छोड़ेगा नहीं नया भारत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 15, 2025

मुंबई, 15 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर गुरुवार शाम राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रोशनपुरा चौराहे से शास्त्री प्रतिमा चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, पूर्व सैनिक, समाजसेवी, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिकों और हजारों आम नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा के दौरान मंच से संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान। भारत अब वो देश नहीं रहा, जो चुपचाप सह ले, यह नया भारत है, जो छेड़ेगा, उसे छोड़ेगा नहीं।”

डॉ. यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे रात 11:30 बजे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने राष्ट्रपति से बात करने के लिए बेचैन थे। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने आवास से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। यह भारत की ताकत और रणनीतिक तैयारी का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश की सामूहिक शक्ति और सामरिक दृढ़ता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “राफेल विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और अन्य सैन्य क्षमताएं अब सिर्फ प्रदर्शन की चीज नहीं रहीं, ये हमारी सुरक्षा की गारंटी बन चुकी हैं। दुनिया ने हमारी हथियार शक्ति, हमारी रफ्तार और अब हमारे देश का पुरुषार्थ देखा है।”

डॉ. मोहन यादव ने भोपाल को देश का दिल बताते हुए कहा कि यहां से निकली यह तिरंगा यात्रा भारत की नई सोच, नई नीति और नई शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अब आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा, यह नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा, घर में घुसकर मारेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान देश के धर्मगुरुओं, सैनिकों और आम नागरिकों को बधाई दी और कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की मजबूती का समय है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विजय यात्रा जारी है। तिरंगा यात्रा के दौरान रोशनपुरा चौराहा चारों ओर से तिरंगे की रोशनी से जगमगाता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया। तिरंगा हाथों में लिए हजारों लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.