ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

जोधपुर में एसडीएम के घर दिनदहाड़े चोरी, 5 मिनट में लाखों के गहने और कैश लेकर फरार हुआ चोर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 8, 2025

मुंबई, 08 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के जोधपुर शहर में एक सनसनीखेज वारदात में एसडीएम के घर पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर ने पहले पूरे इलाके की रेकी की और फिर महज पांच मिनट में 8 लाख रुपए कीमत की सोने की ज्वेलरी और नकदी चुराकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिससे चोरी की योजना और क्रियान्वयन का पूरा क्रम स्पष्ट हो गया है। यह वारदात भगत की कोठी थाना क्षेत्र के विजयनगर बासनी प्रथम फेज इलाके में हुई। यह घर सलूंबर के एसडीएम परमजीत सिंह का है, जहां सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चोरी की घटना हुई। इस मामले की रिपोर्ट उनके बड़े भाई भरत सिंह ने पुलिस को दी है। बताया गया कि घटना के समय परमजीत सिंह की पत्नी कामाश्री, जो एमडीएम नर्सिंग कॉलेज में पदस्थ हैं, कॉलेज गई हुई थीं और घर के ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा हुआ था। भरत सिंह उस समय घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे।

पुलिस में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, चोर पहले ग्राउंड फ्लोर पर गया और ताले को तोड़कर भीतर घुस गया। वहां रखी अलमारी से लगभग 7 तोला सोने के गहने चुराए जिनमें 5 गले के हार और 3 जोड़ी कान की बालियां शामिल थीं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 8 हजार रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने से पहले चोर ने घर की सीढ़ियों तक जाकर फर्स्ट फ्लोर का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि ऊपर कोई मौजूद है या नहीं। एक बार वह बाहर भी निकला लेकिन फिर दोबारा लौटकर घर में दाखिल हुआ और महज 5 मिनट में चोरी कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पूरे घटनाक्रम को दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई गिरधारीलाल को सौंपी गई है और चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.