ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

NIA मामलों में धीमी सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- स्पेशल कोर्ट और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 18, 2025

मुंबई, 18 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जुड़े मामलों की धीमी सुनवाई पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र और राज्य सरकारें समय पर स्पेशल कोर्ट और जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं करतीं, तो न्यायालयों के पास विचाराधीन आरोपियों को जमानत देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह टिप्पणी उस मामले की सुनवाई के दौरान की, जिसमें एक आरोपी वर्षों से जेल में बंद है, लेकिन उसके मुकदमे की कार्यवाही अभी तक शुरू भी नहीं हुई है। कोर्ट ने दो टूक कहा कि UAPA और MCOCA जैसे गंभीर प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए अलग विशेष अदालतों की व्यवस्था अनिवार्य है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने NIA सचिव के हलफनामे पर भी नाराजगी जताई, जिसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ट्रायल में तेजी लाने के लिए सरकार ने अब तक कौन-से ठोस कदम उठाए हैं। कोर्ट ने दोहराया कि जब कोई व्यक्ति सालों से जेल में है और मुकदमा शुरू नहीं हुआ, तब जमानत देने या न देने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्ति की स्वतंत्रता का सीधा उल्लंघन बन जाता है। इससे पहले 16 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की अदालतों में टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया था। कोर्ट ने कहा था कि 25 में से 20 हाईकोर्ट्स ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने टॉयलेट सुविधाएं सुधारने के लिए कौन-से कदम उठाए हैं। गौरतलब है कि 15 जनवरी 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए थे कि देश की सभी अदालतों में पुरुष, महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं। कोर्ट ने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार बताया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.