ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, सभी 12 आरोपी हुए थे बरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 24, 2025

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने 2006 के मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा 12 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले पर गुरुवार को रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था, जिसके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के फैसले पर रोक का असर आरोपियों की रिहाई पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्हें पहले ही जेल से रिहा किया जा चुका है। इस मामले में कुल 13 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है और बाकी 12 सभी रिहा हो चुके हैं। वर्ष 2006 में 11 जुलाई को मुंबई की वेस्टर्न रेलवे लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों के फर्स्ट क्लास कोचों में शाम के समय सात सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इन धमाकों में 189 लोगों की जान गई थी और 824 यात्री घायल हुए थे। करीब 19 साल बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि आरोपियों को जेल भेजने की मांग नहीं की जा रही, केवल हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई जाए ताकि वह कोई कानूनी मिसाल न बन सके। इस पर जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने आदेश देते हुए कहा कि सभी आरोपी पहले ही रिहा हो चुके हैं और फैसले पर अंतरिम रोक लगाई जाती है, ताकि उसे मिसाल न माना जाए।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को दिए गए अपने आदेश में कहा था कि सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में असफल रहे हैं। कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए कहा था कि यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने यह अपराध किया और यदि वे किसी अन्य मामले में वॉन्टेड नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। फैसले के दिन ही नागपुर सेंट्रल जेल से दो आरोपियों को रिहा कर दिया गया था। इनमें एक एहतेशाम सिद्दीकी था, जिसे निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, और दूसरा मोहम्मद अली था, जिसे उम्रकैद मिली थी। हालांकि, एक अन्य आरोपी नवीद खान अब भी नागपुर जेल में बंद है, क्योंकि वह हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में विचाराधीन कैदी है। 2006 के ब्लास्ट में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और कीलों को भरकर टाइमर से धमाके किए गए थे। ये धमाके खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, बोरीवली, माटुंगा और मीरा-भायंदर स्टेशनों के पास हुए थे। धमाकों के बाद एंटी टेररिज्म स्क्वैड ने 20 जुलाई से 3 अक्टूबर 2006 के बीच 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चार्जशीट में कुल 30 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें 13 पाकिस्तानी नागरिक बताए गए। मामले की सुनवाई करीब 9 साल तक चली और 11 सितंबर 2015 को स्पेशल मकोका कोर्ट ने 5 आरोपियों को फांसी और 7 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि एक को बरी कर दिया गया था। 2016 में दोषियों ने हाईकोर्ट में अपील की और लगभग 9 साल चली सुनवाई के बाद 2025 में हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट अब इस फैसले की समीक्षा करेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.