ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर गिरफ्तार, महिला सफाईकर्मी को बेरहमी से पीटा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 2, 2025

मुंबई, 02 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी के जिम संचालक देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के देवर ने महिला सफाई कर्मचारी को बड़ी ही बेरहमी से पीटा और उसके साथ गाली-गलौज की, इसके बाद धक्का मारकर भगा दिया। महिला कर्मचारी के हाथ में चोट आई है। जिसके बाद सफाई कर्मी ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई की। मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी का है। पीड़िता कर्मचारी विधायक के घर के सामने कचरा उठा रही थी। इसी बीच विधायक का देवर आया और महिला को पीटने लगा। वहीं, थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला सफाई कर्मी की तहरीर पर इमरान सोलंकी के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी इमरान को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया। महिला के मेडिकल में मारपीट और हाथ में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि इमरान जिम संचालक है। लेदर का भी कारोबार करता है। आए दिन लोगों से मारपीट करना और अभद्रता उसके लिए आम बात है।

दरअसल, कैंट के लाल कुर्ती तोपखाना निवासी रूपरानी नगर निगम में महिला सफाईकर्मी हैं। वह जाजमऊ केडीए बाजार की बीट पर तैनात हैं। 30 अप्रैल सुबह सुबह वह डिफेन्स कॉलोनी में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर के बाद कूड़ा उठा रही थीं। तभी सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर इमरान सोलंकी उर्फ बबलू सोलंकी वहां पहुंचा। महिला के अनुसार इमरान आते ही गाली देने लगे। जब मैंने कहा कि भइया गाली मत दीजिए। तब इमरान ने कहा कि जबान लड़ाती हो। इतना कहते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। धक्का मारकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने जाजमऊ थाने में शिकायत की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.